फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Students' anger erupts over the trauma center's affiliation with the medical college; they stage a protest.

Ghazipur News: ट्राॅमा सेंटर के मेडिकल कॉलेज से संबंद्ध होने पर छात्रों का फूटा गुस्सा, दिया धरना

Tue, 21 Jul 2026 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Students' anger erupts over the trauma center's affiliation with the medical college; they stage a protest.
शहर के गोराबाजार स्थित ट्राॅमा सेंटर के गेट पर प्रदर्शन करते छात्र। स्रोत- आयोजक
गाजीपुर। शहर के गोराबाजार स्थित ट्रॉमा सेंटर के मेडिकल कॉलेज से संबद्ध होने की जानकारी पर सोमवार को छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। छात्रों ने धरना देने के साथ ही आरोप लगाया कि ट्रॉमा सेंटर को बंद कर निशुल्क सेवाओं को समाप्त करने की साजिश की जा रही है। साथ ही सीएमओ को चार सूत्री मांग पत्र सौंपने के साथ चेताया कि छात्र प्रदर्शन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

छात्र नेता सुधांशु तिवारी ने कहा कि पिछले वर्ष काफी जन संघर्ष और आंदोलन के बाद शुरू हुए इस ट्रॉमा सेंटर को अंदरूनी तौर पर बंद करने और इसकी मशीनों व उपकरणों को अन्यत्र स्थानांतरित करने की साजिश रची जा रही है।
विज्ञापन

इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ट्रॉमा सेंटर को अंदरूनी रूप से बंद करने और इसके सामान व मशीनों को कहीं और भेजने की प्रक्रिया पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए। शासन व प्रशासन इस ट्रॉमा सेंटर को मेडिकल कॉलेज से संबद्ध करें या किसी अन्य विभाग से संबद्ध करें, इसमें कोई आपत्ति नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बशर्ते इसका मूल स्वरूप और उद्देश्य न बदला जाए। यहां इलाज, डॉक्टर परामर्श, सभी जांच एवं दवाइयां पूरी तरह निशुल्क रहनी चाहिए। इसे किसी भी स्थिति में व्यावसायिक केंद्र न बनने दिया जाए।
पूर्व में किए गए वादों के मुताबिक विशेषज्ञ डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की स्थायी तैनाती करके इसे 24 घंटे संचालित किया जाए। सुधांशु तिवारी ने कहा कि छात्र नेताओं ने सड़कों पर उतर कर तो ट्रामा सेंटर को चालू कराया था, अगर ट्रामा सेंटर को बंद किया जाता है तो छात्र सड़कों पर उग्र प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। प्रद्युम्न सिंह यादव के कहा कि ट्रामा सेंटर बंद नहीं होने देंगे।

सीएमओ को ज्ञापन सौंपते हुए छात्र नेताओं चेताया कि अगर ट्रॉमा सेंटर की निशुल्क व्यवस्था में कोई फेरबदल किया गया और बंद करने का प्रयास हुआ, तो सड़कों पर उतरकर आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी।
इस अवसर पर छात्रनेता जय प्रताप यादव, अमरजीत यादव, मनीष यादव, विवेक प्रताप सिंह, अमन सिंह यादव, विवेक राजभर, आशुतोष यादव, कुनाल यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed