फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Students and youth protest in Bihar, speed of trains stopped

छात्रों- युवकों का बिहार में विरोध, ट्रेनों की रफ्तार थमी

Thu, 16 Jun 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Students and youth protest in Bihar, speed of trains stopped
अग्निपथ सेना भर्ती नीति के विरोध में बिहार में छात्रों और युवकों द्वारा उपद्रव और विरोध के चलते पंडित दीनदयाल उपाध्याय- पटना-हावड़ा रेलखंड और वाराणसी-छपरा रेलखंड पर सरपट दौड़ने वाली ट्रेनों की रफ्तार थम गई। ट्रेनों के विलंबित होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा जनपद में माहौल शांतिपूर्ण रहा।
विज्ञापन

औड़िहार संवाददाता के अनुसार अग्निपथ सेना भर्ती नीति के विरोध में बिहार में छात्रों और नौजवानों के उपद्रव और विरोध के चलते पटना से नई दिल्ली और पंजाब की ओर जाने वाली कई ट्रेनें विलंब से पहुंची। बहुतायत ट्रेनों को सुरक्षा बल की मदद से किसी तरह आगे बढ़ाया गया। जगह-जगह हो रहे उपद्रव की भनक लगते ही बहुत से यात्री अपनी यात्रा बीच के स्टेशनों से निरस्त कर घर वापस लौट गए। विलंबित हुई ट्रेनों में छपरा दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस एवं पवन एक्सप्रेस के अलावा गोंदिया एक्सप्रेस हैं। दिलदारनगर संवाददाता के अनुसार बिहार के बक्सर स्टेशन पर युवकों द्वारा अप और डाउन रेलवे पटरी जाम करने से पंडित दीनदयाल उपाध्याय पटना-हावड़ा रेल मार्ग पर ट्रेनों की रफ्तार घंटों थमी रही। इससे भीषण गर्मी में यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बृहस्पतिवार की दोपहर बाद परिचालन शुरु होने पर उन्होंने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

बिहार के बक्सर स्टेशन पर अप और डाउन रेलवे पटरी जाम होने से सुबह नौ बजे से अप और डाउन लाइन में ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया। डाउन लाइन में डीडीयू से दिलदारनगर और अप लाइन की सभी ट्रेन बक्सर से पहले खड़ी हो गई। डाउन लाइन में डीडीयू से दिलदारनगर और अप लाइन की सभी ट्रेन बक्सर से पहले खड़ी हो गई। गहमर में जनसाधारण एक्सप्रेस, दिलदारनगर स्टेशन के डाउन लाइन में 15645 गुवाहाटी लोकमान्य तिलक, जमानिया में मगध एक्सप्रेस व दरौली में डीडीयू पैसेंजर खड़ी रही। दोपहर दो बजे डाउन लाइन और 1.30 बजे अप लाइन का परिचालन बहाल हुआ तो सुबह दस बजे पहुंचने वाली पटना-वाराणसी पैसेंजर 2. 30 बजे पहुंची, वहीं डाउन में गोवाहाटी लोकमान्य, मेमो पैसेंजर, मगध एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनें रवाना हुई।यातायात निरीक्षक संजय प्रसाद ने बताया कि बिहार में बवाल के कारण ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा। ट्रेनों का संचालन बाधित होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। उधर बवाल को लेकर सीओ जीआरपी वाराणसी सुनील कुमार सिंह व डीडीयू जीआरपी थाना निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह तथा आरपीएफ उपनिरीक्षक नवीन कुमार गहमर स्टेशन पर तो दिलदारनगर में आरपीएफ निरीक्षक बाल गंगाधर, जीआरपी प्रभारी शिव सागर ,स्टेशन अधीक्षक नफीस अहमद खां चक्रमण करते रहे। इस दौरान यात्रियों को रेल पटरी जाम होने की जानकारी देते हुए भरोसा दिलाते रहे कि जल्द ही ट्रेनों का परिचालन शुरु होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed