{"_id":"25a44173c476d350e783c36892301ad9","slug":"student-elections-rang-the-dugdugi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रसंघ चुनाव की बजी डुगडुगी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रसंघ चुनाव की बजी डुगडुगी
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Sun, 13 Sep 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के स्नातकोत्तर महाविद्यालय एवं स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की डुगडुगी बज गई है। विभिन्न पदों के लिए चुनाव की अधिसूचना जारी करने के साथ ही कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। 22 सितंबर को दोनों कालेजों में मतदान कराया जाएगा।
पीजी कालेज के छात्रसंघ चुनाव के मुख्य चुनाव अधिकारी डा. एसडी सिंह परिहार ने बताया कि नामांकन (आनलाइन) 15 सितंबर को सुबह सात बजे से अगले दिन 16 सितंबर को दिन में 12 बजे तक तथा नामांकन( हार्ड कापी के साथ) महाविद्यालय में 16 सितंबर को सुबह 10 से दो बजे क जमा करना होगा। नामांकन पत्रों की जांच 16 को तथा प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन उसी दिन किया जाएगा।
नाम वापसी 17 को दिन में 10 से 1 बजे तक तथा अंतिम रूप से घोषित प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन उसी दिन शाम 4 बजे से किया जाएगा। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री एवं पुस्तकालय मंत्री के अलावा कला संकाय, विज्ञान संकाय, कृषि संकाय, शिक्षा संकाय तथा वाणिज्य संकाय के प्रतिनिधि का भी चुनाव होगा।
विज्ञापन
स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डा. शशिकांत राय के अनुसार 16 सितंबर को सुबह 10 से दिन में 2 बजे नामांकन एवं उसी दिन नामांकन पत्रों की जांच एवं वैध प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 17 सितंबर को दिन में 10 से 1 बजे तक नाम वापसी एवं दिन में 2 बजे के बाद अंतिम रूप से घोषित प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 22 सितंबर को सुबह 8 से दिन में 1 बजे तक मतदान एवं मतगणना एवं विजयी पदाधिकारियों का शपथग्रहण दिन में 2 बजे से आयोजित किया गया है।
चुनाव अधिकारी प्रो. अवधेश नारायण राय ने बताया कि किसी भी छात्र-छात्रा को चुनाव लड़ने के लिए उसका किसी भी कक्षा में नियमित छात्र होना प्राथमिक शर्त होगी।