फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Strict action will be taken on burning stubble: SDM

पराली जलाने पर होगी सख्त कार्रवाई : एसडीएम

Sat, 29 Aug 2020 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Strict action will be taken on burning stubble: SDM
कासिमाबाद। फसल अगर हार्वेस्टर से किसान ने कटवाया और खेत में पराली जलाया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उक्त निर्देश एसडीएम रमेश मौर्य ने तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित हार्वेस्टर संचालकों एवं किसानों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने शासन की गाइडलाइन को हार्वेस्टर संचालकों के साथ किसानों को बताते हुए कहा कि अगर किसी किसान के धान की फसल हार्वेस्टर से कटिंग होती है तो हार्वेस्टर संचालक धान की पराली को नष्ट करने के लिए बाजार में आई मशीनों का प्रयोग करेंगे। अगर किसी किसान ने अपने खेत में पराली जलाया तो किसान के साथ हार्वेस्टर संचालक के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। कहा की इस समय प्रदूषण नियंत्रण को लेकर शासन बहुत सख्त है। जिला कृषि अधिकारी मृत्युंजय सिंह ने कहा कि खेत काटते समय जिस हार्वेस्टर के पीछे मशीन नहीं रहेगी उस हार्वेस्टर को धान काटने से रोक दिया जाएगा। तहसीलदार कासिमाबाद विराग पांडेय, नायब तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा, जिला तकनीकी सहायक मृत्युंजय सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed