फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Strengthen Congress to overthrow the government

सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कांग्रेस को मजबूत करें

Tue, 29 Dec 2020 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 11:17 PM IST
विज्ञापन
Strengthen Congress to overthrow the government
कासिमाबाद। केंद्र सरकार उद्योगपतियों के प्रोत्साहन में किसानों का उत्पीड़न कर रही है। इस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कांग्रेस को मजबूत करें। यह बातें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रविकांत राय ने मंगलवार को पार्टी के 136वें स्थापना दिवस के अवसर पर कांग्रेस संदेश यात्रा के समापन पर कही।
विज्ञापन

कहा कि आज देश के किसान अपनी मांगों को लेकर एक माह से अधिक समय से धरने पर बैठे हैं। सरकार उनकी बातों को न सुनकर उनके खिलाफ साजिश रच कर उन्हें बदनाम कर रही है। इस देश में 80 करोड़ किसान रहते हैं। जब किसान उग्र हो जाएगा केंद्र सरकार एक मिनट भी सत्ता में नहीं रह पाएगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील किया कि कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए बूथ स्तर पर मेहनत करने की जरूरत है। प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के लिए जो अभियान चलाया है उसमें आप सबका सहयोग चाहिए। कांग्रेस संदेश यात्रा कासिमाबाद चौक से प्रारंभ होकर पुरानी बाजार, रामलीला मैदान, सोनबरसा होते हुए पुन: चौक पर समाप्त हुई। संदेश यात्रा में लालसाहब यादव, चंद्रिका सिंह, अनुज कुमार राय, मोहन चौहान, शेषनाथ दूबे, जफरुल्ला अंसारी, मुन्ना शर्मा, अवधेश भारती, कालिका सिंह, सतीश उपाध्याय, उदित नारायण राय, धर्मदास, इंतखाब आलम, मसूद आलम, ओमप्रकाश पांडेय, अजय गुप्ता, मुन्ना चौहान, फैजउल हक, सचिदानंद, नरेंद्र कुशवाहा, वीरेंद्र मिश्र, अंजर शमीम, अमन, राजेंद्र यादव, विनोद कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed