{"_id":"4a1a1f7a0d103ff28aa265c7108227ac","slug":"stranded-truck-stopped-passers-speed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंसे ट्रक ने रोकी राहगीरों की रफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंसे ट्रक ने रोकी राहगीरों की रफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Sat, 21 Feb 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंधऊ बाईपास मार्ग पर आवागमन में होने वाले अवरोध से लोगों को मुक्ति नहीं
विज्ञापन
मिल पा रही है। कभी वाहनों के आमने-सामने फंसने की वजह से लोगों की रफ्तार
थम रही है तो कभी रेलवे क्रासिंग बंद होने के दौरान लोगों को जाम से जूझना
पड़ रहा है। शुक्रवार की देर रात फुल्लनपुर के पास निर्माणाधीन नाला के
पास गिट्टी लदा ट्रक फंसने से घंटों आवागमन में अवरोध की स्थिति बनी रही।
शुक्रवार को फुल्लनपुर के पास निर्माणाधीन नाला के पास गिट्टी लगा ट्रक सड़क की गड्ढे में फंस गया। जहां ट्रक था, उसके दूसरी तरफ नाला के लिए गड्ढा खोदे से चारपहिया वाहनों का आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया। काफी दूर तक ट्रकों की की लाइन लग गई। छोटे चारपहिया वाहन दूसरे रास्ते से निकलते रहे।
फंसे ट्रक के बगल के काफी परेशानियों के बीच साइकिल और बाइक सवार किसी तरह निकलते रहे, जबकि अंधऊ की तरफ से जाने वाले अधिकांश बाइक सवार फुल्लनपुर कालोनी मार्ग से निकले। गिट्टी का बोझ कुछ करने के बाद शनिवार की शाम को ट्रक के मार्ग से हटने के बाद आवागमन सुचारू हो सका। दो दिन पहले इसी स्थान पर ट्रक का गुल्ला टूटने से घंटों आवागमन में अवरोध उत्पन्न हुआ था।
लड़खड़ाते हुए निकलते रहे लोग
शहर के फुल्लनपुर के निर्माणाधीन नाला के पास गिट्टी लदा ट्रक फंसने से मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया। इस दौरान बाइक और साइकिल सवारों की कौन कहे, पैदल निकलने वालों को भी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। पैदल आवागमन करने वाले लोग नाला का लिए खोदी गई मिट्टी के ढेर से लड़खड़ाते हुए आते-जाते रहे। मार्ग पर फैला पानी भी लोगों की परेशानियों को बढ़ाता रहा। मजबूरीवश लोगों को कीचड़ और पानी के बीच से आना-जाना पड़ा।