फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Storm-water fault, spotlight

आंधी-पानी से जगह-जगह हुआ फाल्ट, गुल रही बत्ती

Sun, 31 May 2020 10:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Storm-water fault, spotlight
नंदगंज के सराय सरीफ गांव में एक मकान पर गिरा पेड़। - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। शनिवार की रात आई तेज आंधी से शहर की बिजली व्यवस्था पूरी तरह से बेपटरी हो गई। कई स्थानों पर खंभा-तार टूटने और फाल्ट की वजह से कई क्षेत्रों की बत्ती पूरी रात गुल रही। इससे एक तरफ जहां लोग रात में चैन की नींद नहीं सो सके। वहीं, सुबह पानी के लिए परेशान होना पड़ा। लोगों ने इधर-उधर से थोड़ा-बहुत पानी की व्यवस्था कर काम चलाया। बारिश से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। बिजली न होने से लोग आंधी को कोसते रहे, जिसकी वजह से फाल्ट हुआ।
विज्ञापन

मालूम हो कि शनिवार की रात करीब साढ़े सात बजे तेज आंधी शुरू हो गई। इससे प्रकाशनगर और पीरनगर विद्युत उपकेंद्र से शहर की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। आंधी-पानी बंद होने पर करीब आधा घंटा बाद लाल दरवाजा और बड़ीबाग फीडर की आपूर्ति तो चालू हो गई लेकिन कई स्थानों पर फाल्ट होने की वजह से पुलिस लाइन नंबर-एक और दो की फीडर की आपूर्ति ठप रही। जंपर खोलकर रविवार की सुबह अन्य क्षेत्रों की आपूर्ति बहाल की गई। जबकि शाम साढ़े तीन बजे टूटे तार-खंभा को दुरुस्त करने का कार्य जारी रहा। बिजली के अभाव में लोग पूरी रात परेशान रहे। सुबह पानी के लिए लोगों को हैंडपंपों और कुओं तक की दौड़ लगानी पड़ी। परेशान लोग आंधी को कोसते रहे, जिसकी वजह से आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त हुई। लाल दरवाजा और बड़ीबाग फीडर के बिजली के भी बार-बार आने-आने का क्रम बना रहा। प्रकाशनगर विद्युत उपकेंद्र के एसएसओ विजय सिंह ने बताया कि आंधी की वजह से तार और खंभा टूटने से पुलिस लाइन नंबर एक और दो की आपूर्ति बंद रही। जंपर खोलकर सुबह छह बजे नंबर दो और एक नंबर फीडर को दस बजे चालू किया गया। फाल्ट को ठीक करने का काम चल रहा है। बड़ीबाग और लाल दरवाजा फीडर ट्रिपिंग के बीच चलता रहा। पीरनगर विद्युत उपकेंद्र के एसएसओ सुनील मौर्य ने बताया कि आंधी की वजह के कई फाल्ट होने से उपकेंद्र से संबंधित सभी क्षेत्रों की आपूर्ति में अवरोध उत्पन्न हुआ। फाल्ट को दुरुस्त कर आपूर्ति सुचारू कराई गई। उधर, आंधी-पानी की वजह से कई ग्रामीण क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। इससे लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

आंधी से टूटा 19 खंभा
दिलदारनगर। शनिवार की रात आई तेज आंधी के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में 19 विद्युत खंभा टूट गया। इससे आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त हो गई। रविवार की सुबह और दोपहर में अन्य क्षेत्रों की आपूर्ति बहाल हो गई, लेकिन खंभा टूटने वाले क्षेत्रों की बत्ती गुल रही। इससे लोग गर्मी के साथ ही पानी के लिए परेशान रहे। जेई तापस कुमार ने बताया कि आंधी से धनाड़ी में तीन, खजुरी में दो, अमौरा में तीन, दिलदारनगर बाजार में दो और सरैला में दो सहित कुल 19 खंभा टूट गया। इसके साथ ही चित्रकोनी विद्युत उपकेंद्र पर केबिल जल गया था। इससे संबंधित क्षेत्रों की आपूर्ति प्रभावित रही। खंभा को दुरुस्त कराने का कार्य चल रहा है। काम पूरा होते ही आपूर्ति सुचारू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed