फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Storm and Rain Topple 40 Poles Across 159 Villages; Power Supply Halted for Five Hours in the City

Ghazipur News: 159 गांवों में आंधी-बारिश से 40 खंभे टूटे शहर में पांच घंटे बिजली आपूर्ति रही ठप

Fri, 29 May 2026 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Storm and Rain Topple 40 Poles Across 159 Villages; Power Supply Halted for Five Hours in the City
फरीदहा में आंधी से टूटा बिजली का पोल व पेड़-संवाद
गाजीपुर। जनपद में शुक्रवार को सुबह 5:25 बजे गरज-चमक के साथ 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चली और 25.2 एमएम बारिश हुई। आंधी की चपेट में आने से जिले के अलग-अलग इलाकों में करीब 40 से अधिक बिजली के खंभे टूट गए। शहर में पांच घंटे बिजली गुल रही। वहीं इससे करीब 159 से अधिक गांवों में पांच घंटे से 15 से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति ठप रही। बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। शहर में सुबह 5:25 बजे से साढ़े आठ बजे तक आंधी, गरज-चमक और बारिश हुई। आंधी के कारण कई तिरपाल और टिनशेड उड़ गए। आंधी, गरज-चमक और बारिश की आवाज से लोगों की नींद खुल गई। बारिश के कारण शहर की सड़कों पर जलभराव और कीचड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

नंदगंज : सुबह 5:15 बजे आंधी और बारिश के कारण सादात से आने वाली 33 हजार मेन सप्लाई ब्रेकडाउन हो गई। इससे बाजार समेत क्षेत्र के 50 गांवों में बिजली आपूर्ति ठप रही। जेई गजानन ने बताया कि सादात से आने वाली 33 हजार मेन सप्लाई ब्रेकडाउन हो गई है। मरम्मत कार्य जारी है। औड़िहार : आंधी-बारिश से क्षेत्र के पटना, शादीभादी, गोपालपुर, महमूदपुर, गैबीपुर, चकिया, नेवादा और मसोन आदि गांवों में 10 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। रेवतीपुर : क्षेत्र में सुबह छह बजे से आंधी-बारिश के कारण बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे नवली, उतरौली, त्रिलोकपुर, गोपालपुर, रामपुर, पकड़ी, तिलवा, कल्याणपुर, सुहवल और रमवल आदि गांव प्रभावित रहे। दोपहर 12 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई। बिजली निगम के जेई आशीष कुमार ने बताया कि आंधी-बारिश के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई। गहमर : बारिश और आंधी के कारण क्षेत्र में सुबह छह से नौ बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। कासिमाबाद : आंधी-बारिश के कारण क्षेत्र में सुबह छह से 10 बजे तक बिजली गुल रही। सैदपुर : आंधी और बारिश के कारण क्षेत्र में सुबह पांच बजे से नौ बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। वहींा बरेसर, देवकली, करीमुद्दीनपुर में भी आंधी-बारिश से बिजली गुल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed