{"_id":"67f20e6df7a9c0a95e00909d","slug":"stopped-breathing-young-man-returning-from-darshan-was-murdered-in-ghazipur-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्शन कर लौट रहे युवक की हत्या: सांसें रुकने तक पीटते रहे मनबढ़, जानलेवा हमला देख दोस्त भी सहमे; कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्शन कर लौट रहे युवक की हत्या: सांसें रुकने तक पीटते रहे मनबढ़, जानलेवा हमला देख दोस्त भी सहमे; कोहराम
Sun, 06 Apr 2025 10:47 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 06 Apr 2025 10:47 AM IST
सार
युवक के घायल होने की सूचना मिलते ही माैके पर पुलिस भी पहुंच गई। दोस्तों की सहायता से उसे अस्पताल पहुंचा गया, जहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, परिजन भी रोते-बिलखते अस्पताल पहुंच गए थे।
विज्ञापन
ज्योति प्रकाश कसेरा की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजीपुर के गहमर कोतवाली क्षेत्र के ताड़ीघाट बारा मुख्य मार्ग पर गहमर और बारा के बीच स्थित होटल के पास रविवार की रात 1 बजे मां कामाख्या धाम से निशा आरती करके वापस घर लौट रहे चौसा बिहार निवासी देव कसेरा पुत्र ज्योति प्रकाश कसेरा की रॉड से पीटकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
उसके साथ जा रहे उसके दोस्तों ने फोन कर इस घटना की पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को भदौरा सीएचसी ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
कोतवाल अशेषनाथ सिंह ने बताया कि मृतक के पिता ज्योति प्रकाश के तहरीर पर 3 नामजद और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन