फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Stolen Ram-Lakshman idol recovered from Ramjanaki temple

रामजानकी मंदिर से चोरी राम-लक्ष्मण की मूर्ति बरामद

Sun, 10 Apr 2022 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Stolen Ram-Lakshman idol recovered from Ramjanaki temple
सैदपुर कोतवाली के नगर पंचायत के पक्का घाट स्थित रामजानकी मंदिर के गर्भगृह से दो सप्ताह पूर्व चोरी गई श्रीराम और लक्ष्मण की पीतल की मूर्ति के साथ एक चोर को पुलिस ने रविवार की औड़िहार रेलवे स्टेशन के पास से धर- दबोचा। पूछताछ के दौरान उससे मिली जानकारी के बाद पुलिस एक और नामजद के साथ दो अज्ञात चोर की तलाश में जुट गई है। हालांकि अभी तक माता जानकी की अष्टधातु की मूर्ति बरामद नहीं हो सकी है। 24 मार्च की रात रामजानकी मंदिर के गर्भगृह से चोरों ने भगवान श्रीराम और लक्ष्मण की पीतल की मूर्ति के साथ माता जानकी की अष्टधातु की मूर्ति चुरा ली थी। 25 मार्च को घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगालने के साथ चोरों को चिन्हित कर जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया था। इधर पुलिस टीम चोरों की तलाश में थी। इसी दौरान औड़िहार रेलवे स्टेशन के पास सुबह साढ़े चार बजे एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई पड़ा। पुलिस संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ करने के साथ तलाशी ली तो उसके पास से मंदिर से चोरी गई भगवान श्रीराम और लक्ष्मण की पीतल की मूर्तियां बरामद हुई। जौनपुर जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित तारतल्ला रोड मोहल्ला मकदूम शाह आढन निवासी चोर ने अपना नाम राधेश्याम सेठ बताया। साथ ही उसने पुलिस को बताया कि घटना में सैदपुर कस्बा के वार्ड नंबर 12 निवासी माखन जायसवाल के अलावा दो अन्य लोग भी शामिल थे। इस संबंध में कोतवाल तेज बहादुर सिंह ने बताया कि चोर को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है। जल्द ही घटना में शामिल अन्य चोरों को गिरफ्तार कर माता जानकी की अष्टधातु की मूर्ति भी बरामद कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed