फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Stolen in a native and English liquor store in a single night

एक ही रात में देशी और अंग्रेजी शराब की दुकान में चोरी

Fri, 05 Jun 2020 09:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
Stolen in a native and English liquor store in a single night
रेवतीपुर। स्थानीय गांव में स्थित अंग्रेजी और देशी शराब की दुकानों में एक ही रात शटर तोड़कर चोरों ने कुल 28000 की शराब एवं 7000 रुपये नगदी लेकर भाग गए। इस संबंध में सुबह अंग्रेजी शराब के दुकान के मालिक ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव अंतर्गत तिलवां मोड़ से आगे अंग्रेजी, देशी और वीयर की दुकान स्थित है। रोज की तरह बृहस्पतिवार की रात में सभी सेल्समैन अपनी दुकानें बंदकर घर चले गए। रात में जोरदार बारिश हुई थी। ग्रामीण जब सुबह इधर से गुजर रहे थे, तो देखे की दो दुकानों का शटर टूटा हुआ था। इसकी सूचना दोनों दुकान के सेल्समैन राजू शुक्ला और रमेश राम को दी गई। दोनों दुकान पर पहुंचे तो मंजर देखकर दंग रह गए। अंग्रेजी और देशी शराब की दुकान का शटर तोड़कर ऊपर उठाया गया था। आनन फानन में इसकी जानकारी दुकान मालिक को दी गई। वह मौके पर पहुंचे और देखा कि अंदर से चार पेटी अंग्रेजी शराब गायब है। इसकी कीमत 25000 तथा 5000 रुपये नगदी, पंखा आदि गायब था। उधर देशी शराब की दुकान से एक पेटी शराब और 2000 रुपये नगदी गायब था। अंग्रेजी शराब के मालिक प्रवीन कुमार सिंह ने बताया कि अभी हम माल मंगाने वाले थे। संयोग रहा कि दुकान में उतनी शराब नहीं थी। अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था। इस संबंध में थानाध्यक्ष अवधेश सिंह ने बताया कि अंग्रेजी शराब के मालिक ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। देशी शराब के दुकानदार ने तहरीर नहीं दी है। पुलिस छानबीन में जुटी है। बहुत जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

....
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed