फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Stolen cash from house, golden eye and bell from Kali temple

Ghazipur News: मकान से नकदी, काली मंदिर से सोने की आंख और घंटा चुुराया

Sat, 10 Feb 2024 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Feb 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Stolen cash from house, golden eye and bell from Kali temple
गाजीपुर। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। जंगीपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 11 गांधीनगर स्थित एक मकान को निशाना बनाते हुए 15 हजार नगदी और लाखों रुपये के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। वहीं पचोखर गांव स्थित मां काली मंदिर से पीतल का घंटा और आभूषण उड़ाया दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मुकदमा दर्जकर छानबीन करने में जुट गई।
विज्ञापन

जंगीपुर: थाना क्षेत्र के नगर पंचायत वार्ड नंबर 11 गांधीनगर निवासी आशीष कुमार जायसवाल बीते सात फरवरी को वाराणसी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गए थे। दूसरे दिन बीते आठ फरवरी की रात जब घर पहुंचे तो मकान के अंदर के कमरोें का ताला टूटा था। चोरों ने 15 हजार नगदी और सोने के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया था।
विज्ञापन

पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई। थानाध्यक्ष अमित कुमार पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्जकर मामले की छानबीन की जा रही है। दिलदारनगर: थाना क्षेत्र के पचोखर गांव स्थित मां काली मंदिर को निशाना बनाते हुए चोरों ने करीब 35 हजार रुपये का पीतल का पांच घंटा और मूर्ति में लगे सोने की आंख और छोटी मूर्ति में लगे चांदी की आंख पर हाथ साफ कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष पवन उपाध्याय ने बताया कि मुकदमा दर्जकर छानबीन चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दो चोर किया गिरफ्तार, सरिया बरामद

सादात। थाना क्षेत्र के प्यारेपुर चौराहा से पुलिस ने शुक्रवार को दो चोरों को धर- दबोचा। पूछताछ के बाद चालान कर दिया। निशादेही पर बड़ागांव स्थित जल निगम गोदाम से चोरी गई चार बण्डल सरिया बरामद की गई। पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया। अपराध पर अंकुश एवं अपराधियों के खिलाफ धर-पकड़ को लेकर पुलिस क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। प्यारेपुर चौराहा से पुलिस ने चोर राधेश्याम राजभर और किशन राजभर निवासी बड़ागांव को गिरफ्तार कर लिया। चोरों ने बीते आठ फरवरी को बड़ागांव स्थित जल निगम से सरिया पर हाथ साफ कर दिया था। थानाध्यक्ष आलोक त्रिपाठी ने बताया कि दोनाें चोरों से पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed