फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   STF arrested Ghazipur youth from Ayodhya

Ghazipur News: एसटीएफ ने अयोध्या से गाजीपुर के युवक को किया गिरफ्तार

Fri, 26 Jul 2024 04:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
STF arrested Ghazipur youth from Ayodhya
गाजीपुर। जिले के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के छतमा गांव निवासी एक युवक को एसटीएफ एवं महाराष्ट्र पुलिस की संयुक्त टीम ने अयोध्या जनपद के कोतवाली क्षेत्र स्थित एक आश्रम के पास से बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। उसने मुबंई के महराज माधव दास की हत्या की सुपारी देने के साथ जान से मारने के लिए चाकू से हमला किया था। वर्तमान में घायल महराज माधव दास का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

आरोपी छतमा गांव निवासी सूर्य नरायण दास उर्फ सूर्य नरायण राजभर ने पुलिस को बताया कि वह वर्ष 2019 में मुंबई आ गया। यहां वह महराज माधव दास के आश्रम में रहने लगा। यहीं नहीं उसने अपने पिता का नाम भी माधव दास रख लिया। इसके बाद आरोपी सूर्य नरायण दास महराज की तपोबल मंदिर में गोशाला का कार्य करने लगा। वहां रहने के दौरान आश्रम के अन्य लोगों एवं महराज से तनाव होने कारण उसने एक व्यक्ति को सात लाख रुपये में महराज माधव दास की हत्या की सुपारी देकर उन पर चाकू से जानलेवा हमला किया था। मुकदमा दर्ज कर महाराष्ट्र की पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed