{"_id":"6ab50ff69b14f23eba0373b9","slug":"statue-of-saint-ravidas-vandalized-villagers-outraged-in-ghazipur-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर: संत रविदास की प्रतिमा खंडित, ग्रामीणों में आक्रोश; अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर: संत रविदास की प्रतिमा खंडित, ग्रामीणों में आक्रोश; अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
Thu, 24 Sep 2026 05:27 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
Published by: Pragati Chand
Updated Thu, 24 Sep 2026 05:27 PM IST
सार
गाजीपुर में संत रविदास की प्रतिमा खंडित होने से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।ग्रामीण अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाया।
विज्ञापन
मौके पर जुटे लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजीपुर जिले के कासिमाबाद तहसील क्षेत्र के शाहपुर उसरी ग्राम सभा में अज्ञात लोगों ने संत शिरोमणि रविदास की प्रतिमा खंडित कर दी। गुरुवार सुबह जानकारी मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों ग्रामीण जुट गए और दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान बृजेश यादव ने बताया कि फक्कराबाद चट्टी से करीब 300 मीटर दूर संत रविदास की प्रतिमा स्थापित है। सुबह ग्रामीणों ने प्रतिमा कई हिस्सों में खंडित होने की सूचना दी। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
मोहम्मदाबाद कोतवाल विजय प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ ग्रामीणों को समझाने में जुटे रहे। ग्राम प्रधान ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी जा रही है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन