{"_id":"6ab5858526474022bf0eb396","slug":"statue-of-saint-ravidas-vandalized-villagers-outraged-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-160850-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: संत रविदास की प्रतिमा खंडित, ग्रामीणों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: संत रविदास की प्रतिमा खंडित, ग्रामीणों में आक्रोश
विज्ञापन
शाहपुर उसरी गांव में क्षतिग्रस्त संत रविदास की प्रतिमा। संवाद
गाजीपुर। कासिमाबाद तहसील क्षेत्र के शाहपुर उसरी ग्रामसभा में अराजकतत्वों ने संत शिरोमणि रविदास की प्रतिमा खंडित कर दी। बृहस्पतिवार की सुबह जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और दोषियों की पहचान कर कार्रवाई की मांग करने लगे। सूचना पर मोहम्मदाबाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाकर मामला शांत कराया।
ग्राम प्रशासक बृजेश सिंह यादव ने बताया कि फक्कराबाद चट्टी से करीब 300 मीटर दूर संत रविदास की प्रतिमा कई हिस्सों में खंडित मिली। सूचना मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।मोहम्मदाबाद विधायक मनु अंसारी भी पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत की। कासिमाबाद के नायब तहसीलदार देव प्रसाद ने बताया कि मामला शांत करा दिया गया है। ग्राम प्रशासक की ओर से नई प्रतिमा स्थापित कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि मोहम्मदाबाद थाने में तहरीर दी गई है और प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों को चिह्नित करने का प्रयास कर रही है। इस संबंध में मोहम्मदाबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम प्रशासक बृजेश सिंह यादव के तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
-