फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Statue of Aghoracharya Maharaj Baba Keenaram unveiled

अघोराचार्य महाराज बाबा कीनाराम की प्रतिमा का हुआ अनावरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Statue of Aghoracharya Maharaj Baba Keenaram unveiled
गाजीपुर। शहर के पतित पावनी मां गंगा के तट पर स्थित बौड़हिया बाबा स्थल पर श्री सर्वेश्वरी समूह के अध्यक्ष पूज्यपाद औघड़ बाबा गुरुपद संभव राम जी द्वारा अघोराचार्य महाराज बाबा कीनाराम की प्रतिमा का बुधवार को अनावरण किया गया। पूज्य बाबा जी ने महाराज की प्रतिमा के समक्ष मां भगवती के यंत्र की स्थापना की और सर्वेश्वरी ध्वज का पूजन करके ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन

मालूम हो कि प्राचीन स्थल राजा गाधि का किला और उनके सुपुत्र महर्षि विश्वामित्र की जन्मभूमि है। जनश्रुति है कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी ताड़का वध के पश्चात महर्षि विश्वामित्र के साथ यहां पधार कर कुछ दिन निवास किए थे। कालांतर में अघोराचार्य महाराज बाबा कीनाराम भी इस अवसर पर बहुत दिनों तक निवास किए और साधना रथ रहे। जब परम पूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी बौड़हिया बाबा मठ पर पधारे थे तो वहां के तत्कालीन महान अवघड़ रामरतन राम जी की उपस्थिति में अघोरेश्वर महाप्रभु ने वहां सर्वेश्वरी स्थापित किया था। पुन: आज उसे अस्थल पर पूज्यपाद औघड़ बाबा गुरूपद संभव राम जी ने सर्वेश्वरी ध्वज फहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed