{"_id":"6a3e5aa12f08cf80240be216","slug":"station-shortcomings-revealed-during-drm-inspection-instructions-issued-for-improvements-in-ghazipur-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: डीआरएम ने गाजीपुर में स्टेशनों का किया निरीक्षण, सामने आई कई खामियां, सुधार के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: डीआरएम ने गाजीपुर में स्टेशनों का किया निरीक्षण, सामने आई कई खामियां, सुधार के दिए निर्देश
Fri, 26 Jun 2026 04:58 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
Published by: Pragati Chand
Updated Fri, 26 Jun 2026 04:58 PM IST
सार
डीआरएम ने शुक्रवार को दुल्लहपुर स्टेशन का सघन निरीक्षण किया। इसके साथ ही जखनिया समेत अन्य स्टेशनों की व्यवस्थाएं भी परखीं। निरीक्षण के दौरान स्टेशन परिसर में मिली छोटी-बड़ी खामियों पर उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन
निरीक्षण करते डीआरएम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) आशीष कुमार जैन ने शुक्रवार को दुल्लहपुर रेलवे स्टेशन का सघन निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं और विकास कार्यों की हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान स्टेशन परिसर में मिली छोटी-बड़ी खामियों पर उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए। जल आपूर्ति कक्ष में क्लोरीन मशीन खराब मिलने पर उसे तुरंत ठीक कराने के आदेश दिए गए, वहीं दिव्यांग यात्रियों की सुविधा के लिए रैंप सहित अन्य मांगों पर भी सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया।
विज्ञापन
सुबह करीब 10 बजे विशेष सैलून से दुल्लहपुर पहुंचे डीआरएम ने प्लेटफॉर्म संख्या एक, दो और तीन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यात्री प्रतीक्षालय, शौचालय, मूत्रालय, पेयजल व्यवस्था, टिकट काउंटर, सूचना बोर्ड, सीसीटीवी कैमरे, स्टेशन मास्टर कार्यालय, रिले रूम, विद्युत व्यवस्था, अभिलेखों तथा इमरजेंसी स्विच सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान स्टेशन के पीछे स्थित जल आपूर्ति कक्ष में पानी शुद्ध करने वाली क्लोरीन मशीन खराब मिली। इस पर डीआरएम ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल मशीन दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माणाधीन शौचालय और वेटिंग हॉल के कार्यों की गुणवत्ता की भी समीक्षा की।
विज्ञापन
स्टेशन मास्टर आरके सुमन ने डीआरएम को प्लेटफॉर्म संख्या-1 से अन्य प्लेटफॉर्म तक दिव्यांग यात्रियों के लिए रैंप की आवश्यकता, टिकट काउंटर के पास बेहतर सूचना बोर्ड लगाने तथा स्टेशन की साफ-सफाई और यात्री सुविधाओं को और बेहतर बनाने की जरूरत से अवगत कराया। डीआरएम ने सभी सुझावों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन देते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल इंजीनियर आयुष कुमार सिंह, मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर पुष्पेंद्र कुमार वैश्य, मंडल वाणिज्य प्रबंधक आलोक श्रीवास्तव, मंडल विद्युत इंजीनियर दीपक यादव, सहायक मंडल परिचालन प्रबंधक एसके राय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
दुल्लहपुर के बाद डीआरएम ने जखनिया सहित अन्य रेलवे स्टेशनों का भी निरीक्षण किया। वहां भी यात्री सुविधाओं, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।