फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Static magistrates will be posted at the centers till the evaluation period

Ghazipur News: केंद्रों पर मूल्यांकन अवधि तक तैनात होंगे स्टेटिक मजिस्ट्रेट

Thu, 16 Mar 2023 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Mar 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Static magistrates will be posted at the centers till the evaluation period
कम से कम चार सशस्त्र कर्मी तैनात किए जाएंगे
विज्ञापन

सीसीटीवी की निगरानी में होगा मूल्यांकन कार्य
केंद्र के अंदर मोबाइल ले जाने की भी अनुमति नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा की काॅपियों का मूल्यांकन 15 दिनों तक चलेगा। यह मूल्यांकन 18 मार्च से शुरू होगा। मूल्यांकन कार्य से विरत रहने वाले परीक्षक के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसे शुचितापूर्ण ढंग से संपादित कराने के संबंध में प्रमुख सचिव दीपक कुमार का निर्देश पत्र सभी जिलों के जिलाधिकारियों, शिक्षा निदेशक माध्यमिक, सभी पुलिस आयुक्त, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक और बोर्ड के सचिव को भेजा गया है।
प्रमुख सचिव ने इन अधिकारियों से यह अपेक्षा की है कि वे मूल्यांकन कार्य में पूर्ण सहयोग प्रदान करते हुए इसे सफलतापूर्वक संपन्न कराएं। निर्देश में यह उल्लेख है कि केंद्रों पर मूल्यांकन अवधि तक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी। स्टेटिक मजिस्ट्रेट कोठार से 10 बंडलों का चयन रैंडम प्रकार से करते हुए डिप्टी हेड को कापियों का बंडल वितरित कराना सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा वे मूल्यांकन प्रक्रिया का सतत निरीक्षण करते रहेंगे। मूल्यांकन केंद्रों पर पूरे मूल्यांकन अवधि तक कम से कम चार सशस्त्र पुलिस कर्मी तैनात किए जाएंगे। मूल्यांकन केंद्रों पर सादी वर्दी में भी पुलिस कर्मी चक्रमण करते रहेंगे। केंद्र से सौ मीटर की परिधि में धारा-144 लागू रहेगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी के उप सचिव ने बताया कि प्रमुख सचिव का यह निर्देश मेल से जिला विद्यालय निरीक्षकों और उप नियंत्रकों को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मूल्यांकन कार्य सीसीटीवी की निगरानी में होगा। मूल्यांकन केंद्रों के अंदर बिना परिचय पत्र के कोई जा नहीं सकेगा। परिचय पत्र जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से मूल्यांकन में लगे सभी कर्मचारियों को जारी किया जाएगा। केंद्र के अंदर कोई भी मोबाइल नहीं ले जा सकता है। मूल्यांकन कार्य में लगे सभी कर्मचारियों की प्रतिदिन की उपस्थिति दर्ज होगी।

0000
0000 कोट 0000
सभी पांचों मूल्यांकन केंद्रों के उप नियंत्रकों-प्रधानाचार्य का प्रशिक्षण वाराणसी में बृहस्पतिवार को आयोजित किया गया है। जिले के सभी केंद्रों पर मूल्यांकन का कार्य सीसीटीवी की निगरानी में शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाएगा।
-अशोकनाथ तिवारी, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed