फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   State team won sub-junior title, 7 players from Meghbaran

Ghazipur News: प्रदेश टीम ने जीता सब जूनियर खिताब, मेघबरन के 7 खिलाड़ी

Tue, 30 May 2023 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 May 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
State team won sub-junior title, 7 players from Meghbaran
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मौधा। उड़ीसा के बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित 13वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप का फाइनल रविवार को उत्तर प्रदेश एवं उड़ीसा के बीच खेला गया। क्षेत्र के करमपुर के मेघबरन स्टेडियम के सात खिलाड़ियों से सजी प्रदेश की टीम ने उड़ीसा की टीम को 7-1 के अंतर से हराकर खिताब पर कब्जा जमा लिया। इस जीत से स्टेडियम के प्रशिक्षुओं और खेल प्रेमियों में हर्ष का माहौल है।
स्टेडियम के हाकी कोच इंद्रदेव ने बताया कि इस चैंपियनशिप में यूपी टीम के कप्तान अजीत यादव के अलावा विशाल पांडेय, सत्यम पांडेय, राहुल राजभर, त्रिलोकी बेनवंशी, आशु मौर्या एवं अजय गौड़ आदि खिलाड़ी मेघबरन स्टेडियम के प्रशिक्षु हैं।
विज्ञापन

इसमें 52वें मिनट में राहुल राजभर और 54वें मिनट में कप्तान अजीत यादव ने उड़ीसा के खिलाफ एक-एक फील्ड गोल किया। स्टेडियम के संचालक अनिकेत सिंह ने कहा कि संस्थापक तेजबहादुर सिंह के निधन के बाद स्टेडियम के सफल संचालन के लिए पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह बधाई के पात्र हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed