{"_id":"0e998bdba699db906d6ab53e3f049ee5","slug":"state-employ-meeting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य कर्मचारियों ने दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य कर्मचारियों ने दी चेतावनी
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Thu, 04 Dec 2014 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर।
विज्ञापन
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की कार्यकारिणी की बैठक गुरुवार को सिंचाई
चौराहा स्थित नलकूप कालोनी के संघ भवन पर हुई। इसमें परिषद के जिलाध्यक्ष
अंबिका प्रसाद दुबे ने कहा कि
अगर अधीक्षण अभियंता अविलंब नियमानुसार प्रमुख अभियंता के आदेश का पालन नहीं करेंगे तो जिले के सभी कार्यालयों में राजकीय कार्य ठप कर आंदोलन को धार दिया जाएगा।
इस अवसर पर पूर्वांचल उपाध्यक्ष डीएन सिंह ने शासन स्तर पर कर्मचारियों के हित के लिए परिषद की ओर से किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा की। उन्होंने फेडरेशन आफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन के सदस्यों की ओर से नियमविरुद्ध किए गए पटल परिवर्तन के विरोध में चल रहे आंदोलन का समर्थन किया।
वहीं भूख हड़ताल जारी रखते हुए प्रतिनिधिमंडल की ओर से जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा। इस दौरान अभयराज सिंह, मनोज राय, गोपाल खरवार ने अधिशासी अभियंता एवं अधीक्षण अभियंता के कर्मचारी विरोधी नीतियों की निंदा करते हुए विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच कराने की मांग की।
उधर, यूपी फे डरेशन आफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन की ओर से जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह पटेल को मांगों के संबंध में पत्रक सौंपा गया। लोगों ने अधीक्षण अभियंता की हठधर्मिता के चलते दो दिसंबर से चल रहे क्रमिक भूख हड़ताल के बारे में उन्हे अवगत कराया। इससे पूर्व हुई बैठक में अमरेंद्र कुशवाहा, अखिलेश सिंह, अंबिका प्रसाद दूबे, दुर्गेश श्रीवास्तव, श्रीकांत राय आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता अजय सिंह और संचालन शौकत अली ने किया।