{"_id":"649492427afce042900db9f0","slug":"state-became-uttam-pradesh-in-bjp-government-brajesh-pathak-ghazipur-news-c-20-1-vns1055-263695-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार में प्रदेश बना उत्तम प्रदेश: ब्रजेश पाठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार में प्रदेश बना उत्तम प्रदेश: ब्रजेश पाठक
विज्ञापन
गाजीपुर/दुल्लहपुर। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने लोकसभा चुनाव के पूर्व अयोध्या में प्रधानमंत्री के हाथों श्रीराम मंदिर के लोकार्पण का संकेत दिया तो सपा पर हमलावर रहे। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बनकर तैयार है। 2024 जनवरी के मध्य में पीएम नरेंद्र मोदी उसे लोकार्पित करेंगे। वे बृहस्पतिवार को जखनिया विधानसभा के अलीपुर मदरा गांव में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। कहा भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बन गया है। माफिया अपराधी यूपी छोड़कर भाग चुके हैं या जेल की सलाखों के पीछे हैं।
डिप्टी सीएम ने कहा कि गाजीपुर समेत पूर्वांचल पहले माफियाओं के गिरफ्त में था। गुंडे, बदमाश सभी सत्ता पर काबिज थे। सरकारी ठेकों में लूट होती थी। आज माफियाओं के नेटवर्क को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया है। आज माफिया या तो जेल में है या प्रदेश के बाहर है। आज तख्ती लटकाकर घूम रहे हैं कि मुझे जेल में डाल दो। आज उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बन चुका है। उन्होंने कहा कि साढ़े छह वर्ष के प्रदेश सरकार में एक भी दंगा नहीं हुआ। सपा सरकार में कांवरिये निकलते थे तो दंगा होते थे। आज जब निकलते हैं तो उन पर हेलिकाप्टर से फूलों की वर्षा होती है। कहा कि गाजीपुर में जो गलती 2019 में हुई। उसे साल 2024 के आम चुनाव में सीट जीताकर खत्म करना है।
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नौ साल के कार्यकाल में कश्मीर हो या कन्याकुमारी हर जगह भाजपा का विकास दिख रहा है।
उन्होंने कहा कि जब जम्मू-कश्मीर में 370 हटाने का प्रस्ताव अमित शाह ने रखा तो अलगाववादियों का कहना था कि वहां खून की होली होगी। लेकिन वहां बेहद शांति से 370 को हटाने का काम हुआ। हर सरकारी भवन पर देश का तिरंगा झंडा लहरा रहा है। इसी क्रम में डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा की सरकार जब से देश और प्रदेश में बनी है तब से हर जगह विकास हुआ है। इस सरकार में हर घर पेयजल, रसोई गैस को जन-जन तक पहुंचाने का काम हुआ है। शिक्षा के क्षेत्र में स्कूलों को बेहतर बनाने का काम हुआ।