फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Stamp Lok Adalat will be held on the third Saturday of every month

Ghazipur News: हर महीने तीसरे शनिवार को लगेगा स्टांप लोक अदालत

Sat, 09 Mar 2024 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Stamp Lok Adalat will be held on the third Saturday of every month
गाजीपुर। अब हर महीने के तीसरे शनिवार को स्टांप लोक अदालत लगेगी। ये लोक अदालत जिलाधिकारी, एडीएम वित्त एवं राजस्व और एआईजी स्टांप के न्यायालयों में लगाई जाएगी, इसमें लंबित स्टांप वादों का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन

लोक अदालत आयोजन जन-सामान्य को अधिकाधिक सुविधा प्रदान करने के लिए यह 20 फरवरी को निर्णय लिया गया। इस संबंध में 28 फरवरी को स्टांप आयुक्त डॉ. रुपेश कुमार ने पत्र भी जारी किया, इसमें लोक अदालत के माध्यम से लंबित अधिकाधिक स्टांपवादों का त्वरित निस्तारण करने को कहा गया है। इसमें स्टांप शुल्क राशि तथा लंबित अवधि के (सबसे बड़ी से घटते क्रम में, तथा सबसे पुराने से नए) के आधार पर स्टांप वादों को चिह्नित करके निस्तारण के लिए कहा गया है। अधिकारियों की मानें तो जनपद में 500 से अधिक स्टांप कमी के मामले लंबित हैं, जिन्हें स्टांप लोक अदालत में आने पर लाभ मिल सकता है। एआईजी प्रेम प्रकाश ने बताया कि अब हर महीने के तीसरे शनिवार को स्टांप लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा, इसमें स्टांप के कमी मामलों का निस्तारण सुविधा जनक तरीके से करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed