फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   stadiam

अभी तक पूरा नहीं हो सका नवीन स्टेडियम का निर्माण

Sun, 08 Nov 2020 09:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 09:44 PM IST
विज्ञापन
stadiam
गाजीपुर। जिले के प्रतिभाशाली खिलाडि़यों के सपनों को पंख लगाने के लिए सरकार की ओर से नवीन स्टेडियम का निर्माण कराया जा रहा है। इसे दिसंबर 2019 तक पूरा हो जाना चाहिए था लेकिन अभी तक अधिकतम कार्य पारा नहीं हुआ है। कार्यदायी संस्था की ओर से दिसंबर माह तक निर्माण पूरा कर लेने का दावा किया गया है। शहर के गोराबाजार मुहल्ले में कई दशक पहले नेहरू स्टेडियम का निर्माण कराया गया था। बड़ी प्रतियोगिताओं का आयोजन न हो पाने से खिलाडि़यों को निराशा हो रही थी। उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए सरकार ने पुलिस लाइन के पास स्थित 6.310 हेक्टेयर में नवीन स्टेडियम का निर्माण कराने का फैसला लिया। इसमें प्रशासनिक भवन, दर्शक दीर्घा, बास्केटबाल कोर्ट, चहारदीवारी, ओवरहेड टैंक, गार्ड रूम, पंप हाउस एवं तीन गेट का निर्माण कराए जाने के लिए कुल चार करोड़ 70 लाख 44 हजार की धनराशि कार्यदायी संस्था को उपलब्ध करा दी गई। वर्ष 2018 के जनवरी माह में कार्यक्रम में इसका उद्घाटन हुआ। इसका निर्माण पूरा करने की अवधि दिसंबर 2019 तक निर्धारित की गई थी लेकिन यह अभी तक पूरा नहीं हो सका है। अभी मुख्य भवन एवं दर्शक दीर्घा का निर्माण कार्य चल रहा है। मुख्य भवन के भूतल का कार्य हो गया है जबकि प्रथम तल का चल रहा है। चहारदीवारी एवं ओवरहेड टैंक बन गया है। निर्माण पूरा न होने के पीछे शुरू में कार्य की धीमी गति एवं वैश्विक महामारी कोरोना को कारण बताया गया है। खेल कार्यालय की मानें तो कार्यदायी संस्था की ओर से दिसंबर 2020 तक कार्य पूरा कर लेने की बात कही गई है लेकिन यह आसान नजर नहीं आ रहा है। उप क्रीड़ाधिकारी जवाहरलाल यादव ने बताया कि कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम की ओर से नवीन स्टेडियम का निर्माण कराया जा रहा है। संस्था की ओर से इसे दिसंबर माह तक पूरा कर लेने का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed