{"_id":"603000988ebc3ee96959a9a3","slug":"sports-ghazipur-news-vns575662623","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूर्य कुमार के बल्ले से रनों की बारिश का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने माता-पिता के साथ क्रिकेटर सूर्य कुमार।
- फोटो : GHAZIPUR
Link Copied
मौधा। क्षेत्र के हथौड़ा गांव के रहने वाले सूर्य कुमार यादव आगामी आईपीएल में मुंबई इंडियन की ओर से एक बार फिर धमाल मचाएंगे। इस खबर के बाद खिलाड़ी और खेल प्रेमी गदगद हैं। हथौड़ा में जश्न का माहौल है। शुक्रवार को दिनभर उनके घर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। 14 सितंबर 1990 में मुंबई में जन्मे सूर्यकुमार की बैडमिंटन में रुचि थी लेकिन उन्होंने क्रिकेट का चुनाव किया। स्कूली टीम में भी क्रिकेट खेला। सात जुलाई 2016 को सूर्यकुमार की शादी देविशा शेट्टी से हुई। 2010 में सूर्य ने अपने क्रिकेट कैरियर की शुरूआत की। 2010 सूर्य के लिए लकी साबित हुआ। उन्होंने प्रथम श्रेणी के सत्र में मुुंबई के लिए खेला और दिल्ली के खिलाफ 89 गेंदों पर 73 रन बनाए। 2010 में ही उन्होंने मुंबई की ओर से खेलकर गुजरात के खिलाफ विजय हजारे ट्राफी में 37 गेंदों पर 41 रन बनाए। 2010 में ही टी-20 में प्रवेश किया और सैयद मुश्ताक अली ट्राफी में अंडर-22 में एक हजार से अधिक रन बनाए और एमए चिदंबरम ट्राफी हासिल की। 2011-12 में रणजी ट्राफी में चयन हुआ। जिसमें उड़ीसा के खिलाफ दोहरा शतक लगाया और नौ मैचों सबसे अधिक 754 रन बनाए। 2012 में हुए आईपीएल में पहली बार उन्हें मुंबई इंडियंस ने खरीदा। 2013 तक वह मुंबई का हिस्सा रहे। 2014 आईपीएल नीलामी में वह केकेआर का हिस्सा बने और मुंबई के खिलाफ 2015 में उन्होंने 20 गेंदों में पांच छक्के लगाकर 97 रनों की पारी खेली। सूर्य कुमार के इसी शानदार प्रदर्शन को देखते हुए मुंबई इंडियंस ने 2018 में उन्हें 3.20 करोड़ की मोटी रकम में खरीदा। 2019 के सीजन में 16 मैच खेले और 32.61 की औसत से 424 रन बनाए। सूर्यकुमार के पहले क्रिकेट कोच और उनके चाचा विनोद कुमार यादव ने बताया कि सूर्य को लेकर परिवार के अलावा क्षेत्र की जनता का एक ही अरमान है कि सूर्य का बल्ला अब टीम इंडिया के लिए चले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।