फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Speeding uncontrolled vehicle hits Magic, driver dies

Ghazipur News: तेज रफ्तार अनियंत्रित वाहन ने मैजिक में मारी टक्कर, चालक की मौत

Thu, 14 Mar 2024 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
Speeding uncontrolled vehicle hits Magic, driver dies
औड़िहार। सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के नसीरपुर गांव में मंगलवार की देर शाम तेज रफ्तार अनियंत्रित चार पहिया वाहन ने मैजिक में टक्कर मार दिया। हादसे में चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के रोने-बिलखने से गांव में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

जौनपुर थाना क्षेत्र के केराकत कोतवाली क्षेत्र के बम्बावन गांव निवासी संदीप पाल (32) मैजिक चलाकर जीविकोपार्जन करते थे। देर शाम मैजिक पर सामान लेकर वह सैदपुर जा रहे थे। जैसे ही नसीरपुर बाईपास के पास मैजिक पहुंचा तेज रफ्तार स्कॉर्पियों ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। इधर घटना के बाद आसपास के गांव के लोगों एवं राहगीरों की भीड़ लग गई। लोग घायल मैजिक चालक को उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी होते ही परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए और शव देख दहाड़ मारकर रोने लगे। उनके करूण- क्रंदन की आवाज सुनकर आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। गांव से आए ग्रामीण बिलख ारहे परिवार के सदस्याें को शांत कराने में जुटे रहे। इस संबंध में कोतवाल महेंद्र सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर स्कॉर्पियों चालक को वाहन सहित तलाशा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed