फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Speeding uncontrolled pickup rammed into a hut

Ghazipur News: तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप झोपड़ी में घुसी

Sun, 12 Nov 2023 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Nov 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Speeding uncontrolled pickup rammed into a hut
लठ्ठूडीह। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के भरौली कला गांव के सामने शनिवार की भोर में वाराणसी से बलिया जा रही तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप सड़क के नीचे उतरते हुए झोपड़ी में जा घुसी। चपेट में आने से सो रहा व्यक्ति घायल हो गया। जबकि शौचालय और हैंडपंप क्षतिग्रस्त हो गया। इधर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। ग्रामीण घायल को उपचार के लिए चिकित्सक के पा ले गए। जहां उपचार चल रहा है। वाराणसी से बलिया सब्जीमंडी से सेम लेकर पिकअप जा रही थी।
विज्ञापन

भरौली कला गांव के सामने पराग डेरी के वाहन को ओवरटेक करते हुए पिकअप अनियंत्रित हो गई और सड़क से 15 फीट नीचे उतर गई और शौचालय एवं हैंडपंप को तोड़ते हुए मोहन राम की झोपड़ी में घुस गई। चपेट में आने से मोहन राम घायल हो गए। परिवार के लोग शोर मचाते हुए घटना स्थल पर पहुंचे। इधर चालक वाहन छोड़कर मौके पर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed