फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Special teachers, teachers and allowance will also be provided to the differently-abled children.

दिव्यांग बच्चों को पढ़ाएंगे विशेष शिक्षक, भत्ता और उपकरण देने की भी व्यवस्था

Mon, 11 Jan 2021 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Special teachers, teachers and allowance will also be provided to the differently-abled children.
गाजीपुर। जिले के परिषदीय विद्यालयों के दिव्यांग बच्चों को समावेशी शिक्षा देने और विभिन्न गतिविधियों में उन्हें आगे बढ़ाने के लिए विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को नोडल टीचर नामित किया गया है। ऐसे बच्चों को पढ़ाने के लिए विशेष शिक्षक की तैनाती की गई है जिन्हें जल्द ही प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षा का स्तर सुधारने की दिशा में यह पहल की गई है। जिले के 2269 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कंपोजिट विद्यालयों में वर्तमान में 6318 दिव्यांग बच्चे नामांकित हैं। जिले के सैदपुर विकासखंड में सबसे ज्यादा तो नगर क्षेत्र में नामांकित दिव्यांग बच्चों की संख्या सबसे कम है। इन दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा में शामिल करने के लिए विभाग की ओर से विशेष शिक्षकों की तैनाती की गई है। इसके अंतर्गत प्रत्येक विकासखंड में तीन-तीन विशेष शिक्षकों को नियुक्ति की गई है। इसमें सोलह विकासखंड एवं एक नगर क्षेत्र में तीन-तीन विशेष शिक्षकों सहित कुल 50 शिक्षकों के जरिए सभी दिव्यांग बच्चों तक पहुंच नहीं हो पा रही थी। इसको गंभीरता से लेते हुए राज्य परियजोना निदेशक ने जिले के सभी परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को नोडल टीचर नामित किया है। नोडल टीचर की ओर से दिव्यांग बच्चों का चिन्हांकन, नामांकन के साथ ही वैयक्तिक शैक्षणिक योजना बनाकर उन्हें शिक्षित करने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके साथ ही दिव्यांग बच्चों को विशेष भत्ता और उनसे संबंधित उपकरण दिलवाने का भी कार्य किया जाएगा। यही नहीं इन सभी कार्यों की सूचना समर्थ ऐप पर अपलोड करने की जिम्मेदारी भी नोडल टीचर की ही होगी। इस संबंध में जिला समन्वयक समेकित शिक्षा अनुपम गुप्ता ने बताया कि समर्थ कार्यक्रम के अंतर्गत जिला समन्वयक (समेकित शिक्षा), नोडल टीचर एवं विशेष शिक्षक के कार्य एवं दायित्व निर्धारित किए गए हैैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
दिव्यांग बच्चों को विशेष ढंग से शिक्षित करने के लिए विशेष शिक्षक तैनात किए गए हैं। इस व्यवस्था को लेकर प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया गया है। विशेष शिक्षकों को अगले माह से प्रशिक्षण दिया जाएगा।-श्रवण कुमार गुप्ता, बेसिक शिक्षा अधिकारी।
0
इनसेट
सैदपुर में सबसे ज्यादा दिव्यांग बच्चे नामांकित
गाजीपुर। जिले के 2269 प्राथमिक-उच्च प्राथमिक, कंपोजिट विद्यालयों में वर्तमान में 6318 दिव्यांग बच्चे नामांकित हैं। इसमें बाराचंवर में 369, भदौरा 337, भांवरकोल 232, बिरनो 413, कासिमाबाद 435, मनिहारी 470, मरदह 392 तथा मुहम्मदाबाद विकासखंड में 300 दिव्यांग बच्चे नामांकित हैं। इसके अलावा सैदपुर 501, जखनिया 418, जमानिया 358, नगर क्षेत्र 179, रेवतीपुर 312, सादात 388, देवकली 484, सदर 393 तथा करंडा ब्लाक में 301 बच्चे नामांकित हैं।

0000
इनसेट
नोडल और विशेष शिक्षक को दिया जाएगा प्रशिक्षण
गाजीपुर। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से विशेष शिक्षकों के साथ ही नोडल टीचरों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके तहत 14 जनवरी को सभी विकास खंडों के विशेष शिक्षकों को आनलाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद दो फरवरी को सभी 2269 नोडल टीचरों को प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed