{"_id":"636be71dfb74a9177325b690","slug":"special-revision-program-of-assembly-electoral-rolls-started-ghazipur-news-vns6828620168","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम शुरू
विज्ञापन
राजकीय महिला पीजी कालेज में बुधवार को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व की अध्यक्षता में एक जनवरी 2023 के आधार पर विधान सभा निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण मतदाता पंजीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
इस दौरान उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि एक जनवरी 2023 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रवार फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम घोषित किया गया है। इसके अनुसार सभी मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन 9 नवंबर को हुआ। 9 नवंबर से 8 दिसंबर 2022 तक दावे, आपत्तियां प्राप्त की जाएगी।
12 नवंबर, 20 नवंबर, 26 नवंबर और 4 दिसंबर को चार विशेष तिथि निर्धारित की गई है। दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण 26 दिसंबर तक और फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 5 जनवरी 2023 को होगा। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक नाथ तिवारी, राजकीय महिला पीजी कालेज की प्रधानाचार्य सारिका सिंह, उपजिलाधिकारी सदर समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।