{"_id":"67f96345eff25de9de0ab037","slug":"special-repair-and-beautification-work-of-nh-24-started-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-130946-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: एनएच-24 की विशेष मरम्मत और सुंदरीकरण का कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: एनएच-24 की विशेष मरम्मत और सुंदरीकरण का कार्य शुरू
विज्ञापन
जमानिया। लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार गाज़ीपुर, जमानिया, सैयदराजा को जोड़ने वाले 56 किमी लंबे एनएच-24 राजमार्ग की विशेष मरम्मत और सुंदरीकरण कार्य की शुरुआत एनएचएआई के निर्देशन में कर दी गई है। करीब 53 करोड़ रुपये की लागत से यह कार्य गुड़गांव की एक निर्माण कंपनी के माध्यम से शुरू कराया गया है। फिलहाल राजमार्ग के पहले चरण के तहत ‘मिलिंग मशीन’ के जरिये पुरानी पिच की परत हटाने का काम किया जा रहा है।
एनएचएआई के अनुसार, यह कार्य सैयदराजा से गाजीपुर के जमानिया त्रिमुहानी तक चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। पुरानी लेयर हटाने के बाद आधुनिक तकनीक से नई सड़क की विशेष मरम्मत और सौंदर्यीकरण का काम होगा। इस परियोजना को वर्ष 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। राजमार्ग की जर्जर स्थिति के चलते पिछले एक वर्ष में दर्जनों सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें एक दर्जन से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। इस समस्या को देखते हुए एनएचएआई ने वर्ष 2024 में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय को इस परियोजना का प्रस्ताव भेजा था, जिसे जनवरी 2025 में मंजूरी मिलने और धनराशि आवंटन के बाद क्रियान्वयन की दिशा में कदम उठाया गया।
एनएचएआई के डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर राजन कुमार के मुताबिक इस परियोजना के तहत पूरे राजमार्ग को सात मीटर चौड़ा किया जाएगा।