फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   SP transferred many in-charge and sub-inspectors

एसपी ने कई प्रभारी और उपनिरीक्षकों का किया तबादला

Mon, 22 Jun 2020 09:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
SP transferred many in-charge and sub-inspectors
गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डा. ओमप्रकाश सिंह ने जिले में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था कायम करने के उद्देश्य से प्रभारी निरीक्षक एवं उपनिरीक्षकों के कार्य क्षेत्रों में व्यापक परिवर्तन किया है। उन्हें नई तैनाती दी है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार निरीक्षक विजय मिश्रा निरीक्षक अपराध थाना कोतवाली से प्रभारी निरीक्षक थाना भुड़कुड़ा, उपनिरीक्षक शशिचंद्र चौधरी पुलिस लाइन से थानाध्यक्ष खानपुर, उपनिरीक्षक अगमदास पुलिस लाइन से थानाध्यक्ष सादात तथा उपनिरीक्षक राकेश कुमार सिंह को पुलिस लाइन से थानाध्यक्ष नंदगंज के स्थान पर स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन

इसी प्रकार निरीक्षक बिंद कुमार को पुलिस लाइन से अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक अपराध थाना सदर कोतवाली, निरीक्षक श्यामजी यादव प्रभारी रिट सेल को प्रभारी एसओजी/स्वाट टीम तथा उपनिरीक्षकों में उपनिरीक्षक नागेंद्र उपाध्याय पुलिस लाइन से थाना खानपुर, उपनिरीक्षक हीरामणि यादव पुलिस लाइन से थाना भुड़कुड़ा, उप निरीक्षक दयाराम गौतम पुलिस लाइन से थाना बहरियाबाद, उपनिरीक्षक भानूप्रताप मिश्रा पुलिस लाइन से थाना मुहम्मदाबाद, उपनिरीक्षक शशि सिंह पुलिस लाइन से थाना नंदगंज, उपनिरीक्षक राजेश कुमार मिश्रा पुलिस लाइन से थाना कोतवाली सदर, उपनिरीक्षक धनानंद त्रिपाठी पुलिस लाइन से एसएसआई थाना सैदपुर, उप निरीक्षक शैलेंद्र प्रताप सिंह पुलिस लाइन से थाना दुल्लहपुर, उपनिरीक्षक सूर्य प्रकाश मिश्रा पुलिस लाइन से एसएसआई थाना भुड़कुड़ा भेजा गया है। उपनिरीक्षक विनय कुमार सिंह पुलिस लाइन से थाना जमानिया, उपनिरीक्षक संतोष कुमार त्रिपाठी पुलिस लाइन से थाना कासिमाबाद, उपनिरीक्षक लक्ष्मण यादव पुलिस लाइन से थाना कासिमाबाद, उपनिरीक्षक वीरेंद्र कुमार राम पुलिस लाइन से थाना दुल्लहपुर, उपनिरीक्षक वंशबहादुर सिंह पुलिस लाइन से थाना जंगीपुर, उपनिरीक्षक शिवपूजन बिंद पुलिस लाइन से थाना करंडा, उपनिरीक्षक होरीलाल यादव पुलिस लाइन से थाना शादियाबाद, उपनिरीक्षक विष्णु प्रताप गौतम पुलिस लाइन से थाना सादात, उपनिरीक्षक अश्विनी कुमार सिंह पुलिस लाइन से थाना मुहम्मदाबाद, उपनिरीक्षक शिवकुमार यादव पुलिस लाइन से थाना बड़ेसर, उपनिरीक्षक महेंद्र कुमार यादव पुलिस लाइन से थाना रेवतीपुर, उपनिरीक्षक हरिप्रसाद यादव पुलिस लाइन से थाना नोनहरा स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन

उपनिरीक्षक पन्नालाल पुलिस लाइन से एसएसआई थाना मुहम्मदाबाद, उपनिरीक्षक शारदा प्रसाद शर्मा पुलिस लाइन से एसएसआई थाना दिलदारनगर, उपनिरीक्षक अनुराग गोस्वामी चौकी प्रभारी विशेश्वरगंज थाना कोतवाली से चौकी प्रभारी गोराबाजार थाना कोतवाली, उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार चौकी प्रभारी खुदाईपुरा थाना कोतवाली से चौकी प्रभारी विशेश्वरगंज थाना कोतवाली, उपनिरीक्षक सुनील कुमार शर्मा चौकी प्रभारी अस्पताल थाना कोतवाली से चौकी प्रभारी खुदाईपुरा थाना कोतवाली, उपनिरीक्षक रविप्रकाश थाना कोतवाली से चौकी प्रभारी अस्पताल थाना कोतवाली और उपनिरीक्षक कृपेंद्र प्रताप सिंह चौकी प्रभारी गोराबाजार को दुल्लहपुर थाना, उपनिरीक्षक सुहवल सत्यप्रकाश को करंडा, करंडा के जलामुद्दीन को बरेसर स्थानांतरित किया गया है। उपनिरीक्षक तारिक अंसारी को नंदगंज से सदर कोतवाली, धीरेंद्र प्रताप सिंह को पुलिस लाइन से सुहवल, अशोक कुमार पांडेय को पुलिस लाइन से थाना नंदगंज स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed