फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   SP paid tribute, constable's body left for Prayagraj

एसपी ने दी श्रद्धांजलि, आरक्षी का शव प्रयागराज रवाना

Thu, 03 Nov 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
SP paid tribute, constable's body left for Prayagraj
मुहम्मदाबाद सपा विधायक मन्नू अंसारी के गनर आरक्षी का शव लखनऊ से बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन लाया गया। एसपी रोहन पी बोत्रे ने श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त किया। इसके बाद आरक्षी का शव पैतृक गांव प्रयागराज के लिए रवाना हो गया।
विज्ञापन

आरक्षी राकेश कुमार चौधरी बीते 25 अक्तूबर को श्रमजीवी एक्सप्रेस से लखनऊ जा रहे थे। उन्हें मुहम्मदाबाद सपा विधायक मन्नू अंसारी को रिसीव करना था। सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन से पहले आउटर पर ट्रेन के डिब्बे में बैठे एक अज्ञात व्यक्ति ने आरक्षी पर चाकू से हमलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था और करबाइन लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

घायल आरक्षी को जिला चिकित्सालय सुल्तानपुर से प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ रवाना कर दिया गया था। आरक्षी का इलाज केजीएमसी लखनऊ में चल रहा था। बीते दो नवंबर को आरक्षी राकेश कुमार चौधरी ने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव लखनऊ से सुबह पुलिस लाइन लाया गया। जहां एसपी रोहन पी बोत्रे के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और परिजनों से शोक संवेदना व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस वाहन से मृत आरक्षी राकेश कुमार चौधरी का शव उनके पैतृक गांव नाहरपुर थाना हंडिया जनपद प्रयागराज के लिए रवाना हो गया। एसपी रोहन पी बोत्रे ने बताया कि आरक्षी राकेश कुमार चौधरी ड्यूटी के प्रति संवेदनशील एवं समर्पित थे। पुलिस बल की शोक संवेदनाएं पीड़ित परिवार के साथ हैं। ईश्वर पूरे परिवार को ये दुख सहने की शक्ति दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed