फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   SP MP Afzal Ansari's social post stirs discussion he wrote the standard of what we have inherited is still pe

Ghazipur News : सपा सांसद अफजाल अंसारी के सोशल पोस्ट से चर्चा गर्म, लिखा विरासत में जो मिली है मेयार बाकी है

Sat, 08 Mar 2025 01:13 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 08 Mar 2025 01:13 PM IST
सार

सपा सांसद अफजाल अंसारी के सोशल मीडिया एकाउंट पर लिखा गया एक पोस्ट इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। अब्बास अंसारी को मिली अंतरिम जमानत के बाद सामने आई इस पोस्ट के कई मायने निकाले जा रहे हैं।
 

विज्ञापन
SP MP Afzal Ansari's social post stirs discussion he wrote the standard of what we have inherited is still pe
सपा सांसद अफजाल अंसारी की सोशल मीडिया पोस्ट - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अफजाल अंसारी ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर पोस्ट कर लिखा कि विरासत में जो मिली है मेयार बाकी है कहानी खत्म कैसे हो मेरा किरदार अभी बाकी है। इस पोस्ट की चर्चा इन दिनों हर किसी की जुबां पर है। बता दें कि मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिली। इस दौरान इस दौरान उनके समर्थकों में जोश देखने को मिला। 

विज्ञापन


बता दें कि मऊ से सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी प्रयागराज में मनी लॉड्रिंग केस में 18 नवंबर 2022 से चित्रकूट जेल में बंद था। अब्बास को ED ने 4 नवंबर, 2022 को समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया था। इस दौरान पूछताछ में सहयोग न करने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद 14 तक कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। 18 को उसे पहले नैनी और फिर चित्रकूट जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन


पिता मुख्तार अंसारी की मौत (28 मार्च 2024) के बाद 10 अप्रैल 2024 को मोहम्दाबाद स्थित पैतृक घर और कालीबाग कब्रिस्तान में फातिहा पढ़ने के लिए सुप्रीम कोर्ट से पेरोल मिली थी, और उसे गाजीपुर जेल से वज्र वाहन से ले जाया जाता था, रात उसकी जेल में ही बीती, 13 अप्रैल 2024 को वो गाजीपुर जेल से कासगंज वापस गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार इनके उपर आधे दर्जन मुकदमे थे। जिसमें इन्हें पहले जमानत मिल चुकी थी सितंबर 2024 में गैंगस्टर लगा था और इसी केस में कोर्ट में इन्हें अंतरिम जमानत दी है। समर्थक अपने भाव प्रकट कर रहे हैं तो वहीं परिवारजन इस उत्साह में हैं कि इस बार अब्बास अपने परिवार के साथ ईद मनाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed