फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   SP men encircle CMS

सपाजनों ने सीएमएस काे घेरा

Fri, 06 Jul 2018 11:32 PM IST
गाजीपुर
गाजीपुर Updated Fri, 06 Jul 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
SP men encircle CMS
बंद दुकानें।
जंगीपुर के विधायक वीरेंद्र यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के समर्थक शुक्रवार को जिला अस्पताल पहुंचे और सीएमएस कार्यालय का घेराव किया। विधायक और उनके समर्थक जिला अस्पताल में व्याप्त दुर्व्यवस्था को लेकर काफी गुस्से में थे।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में महीनों से सर्जन, फिजीशियन तथा हृदयरोग विशेषज्ञ सहित कई रोगों के चिकित्सकों के न होने और मरीजों की बढ़ रही परेशानी को लेकर सीएमओ से वार्ता की। उन्होंने परिसर में व्याप्त गंदगी, शौचालय और पेयजल समस्या से मरीजों को तत्काल निजात दिलाने को कहा। 
विज्ञापन


नाराज कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर 15 दिनों के भीतर सुधार नहीं किया तो इन मुद्दों को लेकर सपा व्यापक आंदोलन करेगी। सीएमओ के आश्वासन पर सपा कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूर हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जंगीपुर के सपा विधायक वीरेंद्र यादव को काफी दिनों से जिला अस्पताल में व्याप्त दुर्व्यवस्था की शिकायत मिल रही थी। शुक्रवार को विधायक अपने करीब 150 समर्थकों के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। पहले उन्होंने ओपीडी सहित विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। मरीजों से उनकी समस्याएं पूछी।

इस दौरान कई चिकित्सक ओपीडी में नहीं बैठे थे और कई कक्षों में ताला लटका हुआ था। इससे नाराज विधायक ने कार्यालय में बैठे सीएमएस  का घेराव किया। विधायक ने कहा कि जिला अस्पताल की ऐसी दुर्व्यवस्था क्यों है ? चिकित्सकों की कुर्सियां खाली क्यों है ? मरीजों को बाहर की दवाएं क्यों लिखी जा रही हैं ? परिसर में गंदगी क्यों फैली है ? बेड का चादर तक नहीं बदला जा रहा है।

शौचालय तथा पेयजल तक की व्यवस्था ठीक नहीं हैं। इसके लिए आखिर जिम्मेदार कौन है ? इस पर सीएमएस एसएन प्रसाद ने कहा कि जिला अस्पताल में चिकितत्सकों की कमी है। इसे भरने के लिए विभाग तथा शासन को लिखा गया है।

विधायक ने कहा कि अस्पताल में पूरी दवा उपलब्ध है, लेकिन तीमारदारों को ज्यादातर दवाएं बाहर से खरीदनी पड़ रही हैं, ऐसा क्यों है ? इस पर सीएमएस कुछ नहीं बोले। इस पर विधायक ने नाराजगी जताया और आंदोलन की चेतावनी दी। विधायक के हंगामे की सूचना मिलते ही मुख्य चिकित्साधिकारी डा. जीसी मौर्या वहां पहुंच गए। इसके बाद सीएमओ और सीएमएस के साथ घंटों बातचीत हुई।

विधायक ने कहा कि नये अस्पताल को सपा के शासनकाल में बनवाया गया था कि जिले भर के मरीजों को इसका लाभ मिल सकेगा। वर्तमान में यहां की हालत बहुत दयनीय है। भाजपा के राज में मरीजों को भटकना पड़ रहा है। चेतावनी दी कि अगर जल्दी यहां की व्यवस्था नहीं सुधरी तो व्यापक आंदोलन होगा।  


इस संबंध में सीएमएस डाॅ. एसएन प्रसाद ने कि जिला अस्पताल में चिकित्सकों के सृजित 26 पद हैं, जिसमें से 13 पद रिक्त पड़े हुए हैं। अस्पताल में एक भी सर्जन नहीं है। मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भवन बनने के बाद से अब तक यहां की टंकी चालू नहीं हो सकी है। जिससे शौचालयों में पानी तक नहीं रहता। इसके लिए लगातार शासन को पत्र लिखा गया है। लेकिन कोई  सुनवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed