फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   SP inspects the arsenal and control room

एसपी ने शस्त्रागार व कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण 16-14-11

Fri, 03 Jul 2020 09:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
SP inspects the arsenal and control room
गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डा. ओमप्रकाश सिंह ने शुक्रवार को पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। इस बीच उन्होंने शस्त्रागार, 112 कंट्रोल रूम, परिवहन शाखा, क्वार्टर गार्ड, आरटीसी बैरक तथा मेस में बन रहे भोजन की गुणवत्ता भी देखी। साथ ही कोविड संक्रमण से बचाव के प्रति मातहतों को जागरूक किया। एसपी ने शुक्रवार को होने वाली परेड की सलामी ली तथा पुलिस कर्मचारियों को निष्ठा व ईमानदारी पूर्वक अपने दायित्व निवर्हन करने को कहा।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को विशेष परेड होती है। इसमें पुलिस अधीक्षक भी शामिल हुए और परेड की सलामी ली। उन्होंने प्रशिक्षण के लिए आए 382 रंगरूटों को अपने दायित्वों का बोध कराते हुए आगामी परीक्षा के दृष्टिगत कई महत्वपूर्ण जानकारी भी दी। इसके बाद शस्त्रागार कक्ष में रखे शस्त्रों का निरीक्षण किया। यूपी 112 कंट्रोल रुम तथा परिवहन शाखा को देखने के साथ रजिस्टर की भी जांच की। इसके बाद क्वार्टर गार्ड और बैरकों को भी देखा। साथ ही भोजनालय में बन रहे भोजन की गुणवत्ता भी परखी। इसके अलावा कोविड संक्रमण के बचाव व शारीरिक दूरी के संबंध में भी मातहतों को जागरूक किया व जगह-जगह उपलब्ध सैनेटाइजर की व्यवस्था को भी परखा। इस दौरान उन्होंने निर्देशित किया कि साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था हो, जिससे किसी तरह के संक्रमण का फैलाव न हो सके। इस दौरान एसपी सिटी, एसपी ग्रामीण, सीओ सीटी ओजस्वी चावला, आरआई चंद्रभूषण सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed