फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   SP inspected police picket and checkpost adjacent to Bihar border

Ghazipur News: बिहार सीमा से सटे पुलिस पिकेट और चेकपोस्ट का एसपी ने किया निरीक्षण

Sat, 23 Mar 2024 01:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2024 01:58 PM IST
विज्ञापन
SP inspected police picket and checkpost adjacent to Bihar border
जमानिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बृहस्पतिवार की देर शाम बिहार सीमा से सटे स्थानीय थाने की ओर से बनाई गई पिकेट ड्यूटी एवं चेकपोस्ट की सुरक्षा व्यवस्था परखने के साथ निरीक्षण किया।
विज्ञापन

आगामी लोकसभा चुनाव और बॉर्डर एरिया में सुरक्षा तथा सतर्कता के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक तथा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बिहार सीमा पर बनाए गए पिकेट ड्यूटी एवं चेकपोस्ट की सुरक्षा व्यवस्था को परखा। इस दौरान तैनात पुलिसकर्मियों को सीमा में प्रवेश और निकास पर वाहनों की जांच पड़ताल करने का निर्देश दिया। उन्होंने गौ और शराब तस्करी सहित किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए रखने का निर्देश दिया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक स्थानीय थाने पर पहुंचे। यहां थाना प्रभारी श्याम जी यादव उपस्थित मिले। इसके बाद उन्होंने देवढी‚ करमहरी आदि चेकपोस्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने दिलदारनगर के ताजपुर कुर्रा चेकपोस्ट का भी निरीक्षण किया और अवैध/संदिग्ध गतिविधि को रोकने के लिए सतर्कतापूर्वक चेकिंग करने के लिए उन्हें निर्देशित किया। उन्होंने चेताया की लापरवाही किसी भी स्थिति में क्षम्य नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed