फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   SP celebrated its birth anniversary as Farmer's Day

Ghazipur News: सपा ने किसान दिवस के रूप में मनाई जयंती

Sun, 24 Dec 2023 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Dec 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
SP celebrated its birth anniversary as Farmer's Day
गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 121वीं जयंती पर शनिवार को पार्टी कार्यालय समता भवन पर गोष्ठी आयोजित हुई। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। किसानों के हित के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया। उनकी जयंती किसान दिवस के रूप में मनाई गई।गोष्ठी में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि वह किसानों के हित के लिए हमेशा चिंतित रहते थे। विधायक डॉ. विरेंद्र यादव ने पूर्वांचल में चौधरी चरण सिंह के नाम पर कृषि विश्वविद्यालय खोलने की मांग की। विधायक ने कहा कि किसानों के साथ भाजपा सरकार का रवैया संवेदनहीन हो गया है। गोष्ठी में पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा, डाॅ. नन्हकू यादव, रविन्द्र प्रताप यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

विकास भवन परिसर में चौधरी चरण सिंह की जयंती पर आयोजित किसान दिवस कार्यक्रम में रालोद के प्रदेश सचिव रमाशंकर यादव ने कहा कि चौधरी साहब किसानों के मसीहा थे। इस अवसर पर प्रदेश सचिव जितेंद्र राय, जिलाध्यक्ष सूर्यनाथ यादव, महासचिव राजेंद्र कुशवाहा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती महात्मा ज्योतिराव फुले पब्लिक स्कूल में भी मनाई गई। विद्यालय के संस्थापक पूर्व सांसद जगदीश सिंह कुशवाहा ने चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुदर्शन सिंह कुशवाहा, केशरी यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------
जयंती पर किसानों का सम्मान
गाजीपुर। कृषि विज्ञान केंद्र आंकुशपुर में केंद्र के अध्यक्ष डॉ. आरसी वर्मा ने चौधरी चरण सिंह द्वारा किसानों के लिए किए गए महत्वपूर्ण योगदान के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर अंजनी कुमार राय (केला उत्पादन), अवनीश कुमार राय (शिमला मिर्च), सुधीर कुमार सिंह (दलहन), सुनील सिंह (मसूर), अनूप राय (कृषि विविधीकरण), तेजबहादुर (फसल उत्पादन) को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. शशांक शेखर, डॉ. शशांक सिंह, डॉ. नरेंद्र प्रताप, डॉ. एके सिंह, डॉ. अविनाश राय मौजूद थे। धन्यवाद डॉ. जेपी सिंह ने ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed