फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   SP becomes the second party to win Ghazipur seat the most number of times, Congress has won five times.

Ghazipur News: गाजीपुर सीट पर सबसे अधिक बार जीतने वाली दूसरी पार्टी बनी सपा, पांच बार जीती है कांग्रेस

Wed, 05 Jun 2024 02:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
SP becomes the second party to win Ghazipur seat the most number of times, Congress has won five times.
गाजीपुर। अफजाल अंसारी की जीत के साथ ही सपा के भी नाम एक और रिकार्ड दर्ज हो गया। सपा इस सीट से चार बार चुनाव जीतने वाली पार्टी बन गई, जबकि सबसे अधिक पांच बार चुनाव जीतने का रिकार्ड कांग्रेस के नाम है। हालांकि इस मामले में भाजपा तीन चुनाव जीतकर तीसरे नंबर पर है। 1952 से 1962 तक तीन चुनाव में कांग्रेस लगातार जीती थी। इसके बाद 1980 और 1984 में कांग्रेस ने लगातार जीत दर्ज की थी। फिर कांग्रेस इस सीट पर कभी नहीं विजय हासिल कर सकी। वहीं, 1998, 2004 और 2009 में सपा ने जीत दर्ज की।भाजपा 1996, 1999 और 2014 में जीती है। अब सपा चौथी जीत दर्ज कर कांग्रेस से इस सीट पर जीत दर्ज करने के मामले में एक कदम पीछे है
विज्ञापन

अफजाल अंसारी के नाम है सबसे अधिक मत से जीतने का रिकॉर्ड

गाजीपुर। गाजीपुर लोकसभा सीट से सबसे अधिक मत से जीतने का रिकॉर्ड अफजाल अंसारी के ही नाम पर दर्ज है। वह 2004 में सपा से चुनावी मैदान में थे, तब अफजाल अंसारी 415687 मत पाए थे, जबकि भाजपा मनोज सिन्हा 188910 वोट मिले। इस तरह अफजाल अंसारी 226777 मत से विजयी हुए। इसके बाद अफजाल अंसारी और 2019 बसपा से चुनाव लड़े। इस बार अफजाल अंसारी को 566082 मत मिले। जबकि भाजपा के मनोज सिन्हा को 446690 मत मिले। इस तरह अफजाल अंसारी 119392 मत के अंतर से जीत दर्ज किए। लेकिन, इस बार वह फिर सपा से चुनाव लड़े और 539912 मत पाए, जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के पारस नाथ राय 415051 पाकर दूसरे स्थान पर रहे। इस तरह अफजाल अंसारी 124,861 मतों से विजयी हुए हैं, जो अफजाल अंसारी और गाजीपुर सीट से किसी प्रत्याशी की दूसरी बड़ी जीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed