{"_id":"58bd9be04f1c1b9f47dc4380","slug":"sp-and-congress-alliance-has-been-created-for-cheating-the-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"छलने के लिए बना सपा-कांग्रेस गठबंधन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छलने के लिए बना सपा-कांग्रेस गठबंधन
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
Updated Mon, 06 Mar 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
पांडेय मोड़ पर प्रत्याशी सुनीता सिंह के समर्थन में बोलते गृहमंत्री राजनाथ सिंह।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है सपा-कांग्रेस ने जनता को छलने का गठबंधन किया है। अगर सपा ने प्रदेश में विकास किया है, तो किस मजबूरी में समझौता किया। कांग्रेस के युवराज ने खटिया पर सभा की। ऐसा पहली बार हुआ है कि एक नौजवान खटिया सभा करते देखा गया। इसके बाद जब नौजवान ने देखा कि खटिया से कुछ नहीं होगा, तो उस साइकिल पर बैठ गया, जिसे मुलायम सिंह यादव ने पहले से ही पंक्चर कर दिया था। बची-खुची कसर शिवपाल ने चेन तोड़ कर पूरी कर दी। गृहमंत्री जमानिया नगर के पांडेय मोड़ स्थित मैदान में एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने बसपा पर कटाक्ष करते हुए कहा जो हाथी पीपल का पत्ता खाता था, उसे पैसा खिलाया जा रहा था, जिससे हाथी की सेहत खराब है। समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी की सरकार 15 साल से प्रदेश में है। लेकिन सड़क, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधा लोगों को नहीं दिला सकी। अब तक चुनाव में भाजपा की लहर है और पूर्ण बहुमत से प्रदेश में बीजेपी सरकार बनने जा रही है। ऐसे में आम जनता से अपील की कि वह बहकावे में न आएं। देश की सीमा सुरक्षा को लेकर कहा कि भारत ने कभी अपने सीमा का विस्तार करने के लिए किसी पर आक्रमण नहीं किया, लेकिन अगर कोई छेड़ता है, तो फिर उसे भारत छोड़ता नहीं है। भारत ताकतवर बन चुका है।
उन्होंने कहा कुछ माह पहले पाकिस्तान से कुछ आतंकवादी भारत में घुसे और हमारे 17 बहादुर जवानों की हत्या कर दी। सरकार ने कठोर फैसला करते हुए निर्णय लिया कि इसका बदला लिया जाएगा और रणनिति तैयार कर पाकिस्तान में घुस कर हमारे जवानों ने आतंकवादियों को करारा जवाब दिया गया। गृहमंत्री ने कहा कि विकास के नाम पर लोगों को गुमराह किया गया है। उन्होंने कहा कि विकास बोलता नहीं दिखता है। वर्तमान में किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल रहा है और खेतों तक पहुंच रहा है।
विज्ञापन
कहा कि बीजेपी की सरकार बनने के बाद किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा। साथ ही बेटियों के लिए 50 हजार रुपये का बांड और युवाओं में दो से चार माह में हुनर पैदा कर रोजगार दिया जाएगा। उन्हें रोजगार करने के लिए ऋण की व्यवस्था भी की जाएगी। भाजपा प्रत्याशी सुनीता सिंह ने कहा कि सड़क खराब होने के वजह से सभा में पहुंचने में देर हुई है।
उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार के ढाई साल के कार्यकाल में भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा है। भोजपुरी में भी लोगों से संवाद कर वोटरों को रिझाने का प्रयास किया। जनसभा में सभापति ओंकारनाथ यादव, विधानसभा प्रभारी नरेंद्रनाथ सिंह, संयोजक रमाकांत राय, पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा, रामाशंकर उपाध्याय, विषणु प्रताप सिंह, मिथिलेश कुमार सिंह, सच्चितानंद राय, पंकज राय, परिक्षीत सिंह, अनिल गुप्ता, संतोष पांडेय आदि मौजूद रहे। संचालन सुनील सिंह ने किया।