फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Soothing sunshine, life is bad

तीखी धूप से बढ़ी उमस, जनजीवन बेहाल

Fri, 22 Jun 2018 11:28 PM IST
गाजीपुर
गाजीपुर Updated Fri, 22 Jun 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
Soothing sunshine, life is bad
मुंह बांधकर घर जाते बच्चे।
तीखी धूप लोगों के लिए मुसीबत बन र्गई है। लोगों का घर से निकलना दूभर हो गया। धूप के साथ उमस भरी गर्मी ने लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर दिया है। शुक्रवार को निकली चिलचिलाती धूप महिला-पुरुष, युवक-युवतियों के पसीने छुड़ाती रही। इससे बचने के लिए राहगीर मार्गों पर पेड़ों, मकानों के नीचे बैठ कर समय गुजारते दिखे। तापमान है कि नीचे जाने का नाम ही नहीं ले रहा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह तीखी धूप निकली और आसमान में कहीं-कहीं बादल भी छाए रहे। दोपहर बाद तेज धूप के कारण तापमान चढ़ने के साथ ही उमस भी काफी बढ़ गई। धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों का जीना हराम कर दिया। आलम यह रहा कि जो जहां था गर्मी से व्याकुल दिखा। ऐसे में किसी काम से घर से बाहर निकले महिला-पुरुषों, युवक-युवतियों को धूप और गर्मी ने परेशान कर दिया।
विज्ञापन


तेज धूप के कारण घर से बाहर निकलते ही लोग पसीने-पसीने हो गए। महिला, युवतियां चेहरा ढंक कर और छतरी लेकर बाहर निकलीं। उससे भी तेज धूप से राहत नहीं मिल सकी। बढ़ते तापमान से परेशान महिला-युवतियों को गर्मी से सूख रहे हलक को तर करने के लिए कोल्ड ड्रिंक, बेल और सत्तू की लस्सी, गन्ना का जूस, आइसक्रीम आदि का सेवन करते देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ रही भीषण गर्मी में शहर के कचहरी रोड, मिश्र बाजार, लंका सहित स्टेशन रोड, महुआबाग चौराहा और रोडवेज पर कोल्ड ड्रिंक, गन्ना का जूस, मैंगोशेक और बेल तथा सत्तू की दुकानें कतार से सजी हैं। कचहरी और पुलिस आफिस के बाहर लगभग दर्जन भर दुकानें फुटपाथ पर लगी हैं, यहां पर लोगों को जूस और लस्सी पीकर प्यास बुझाते देखा जा सकता है। दोपहर में मुख्य मार्गों पर तथा बाजार में तेज धूप के कारण खामोशी देखने को मिल रही है। दुकानों पर सन्नाटा पसरा रह रहा है। मुख्य मार्गो पर दोपहर में वाहनों को संचालन भी कम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed