फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Soon the depot will get a new bus

जल्द ही डिपो को मिलेगी एक नई बस

Fri, 26 Aug 2022 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Soon the depot will get a new bus
रोडवेज के स्थानीय डिपो को आगामी दिनों में एक नई बस मिलने वाली है। इसके लिए दो चालकों एवं मैकेनिक को प्रशिक्षित किया गया है। बीएस-6 इंजन वाली इस प्रदूषणरहित बस का संचालन दिल्ली के लिए करने की उम्मीद है।
विज्ञापन

राज्य सड़क परिवहन निगम के स्थानीय डिपो के बेड़े में वर्तमान में 75 बसें हैं। ये बसें दिल्ली, मथुरा, कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर एवं वाराणसी आदि महानगरों के लिए चलाई जा रही हैं। इसके अलावा आसपास के अन्य जिलों मऊ, आजमगढ़ एवं बलिया के साथ ही यहां के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में डिपो की बसें संचालित हैं। कुछ महीने पहले निगम से दस बसों की मांग की गई थी। बीते दिनों दो नई बसें मिली थीं। ये यहां से आजमगढ़ वहां से एक्सप्रेस-वे होते हुए लखनऊ तक चलाई जा रही हैं। बीएस-6 इंजन वाली ये आधुनिक बसें प्रदूषण रहित हैं। एक और नई बस जल्द मिलने वाली है। इसके लिए दो चालकों एवं एक मैकेनिक को प्रशिक्षित किया गया है। इस संबंध में सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक वीके पांडेय ने बताया कि दो चालक एवं मैकेनिक प्रशिक्षण लेने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed