फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Soon facility of ELISA test will be available

जल्द ही एलाइजा टेस्ट की मिलेगी सुविधा

Wed, 02 Nov 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Soon facility of ELISA test will be available
गाजीपुर। मेडिकल कालेज के अस्पताल में जल्द ही एलाइजा टेस्ट की सुविधा मिलेगी। इसके लिए जल्द ही कवायद शुरू होगी। डेंगू पुष्टि के लिए ये टेस्ट जरूरी होता है। ऐसे में जहां बीएचयू जांच के लिए सैंपल भेजने की झंझट समाप्त हो जाएगी, वहीं रिपोर्ट के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

जिले में डेंगू के बढ़ते मरीजों की संख्या से जहां स्वास्थ्य महकमा मुश्किल में हैं। इधर मेडिकल कालेज प्रशासन इस मुश्किल को कम करने में जुटा हुआ है। वजह बुखार पीड़ित संदिग्धों की जांच विभाग द्वारा डेंगू किट से करने के बाद सैंपल बीएचयू भेजा जाता है। वहां से रिपोर्ट आने के बाद डेंगू की पुष्टि हो पाती है। इस प्रक्रिया में तीन से चार दिन का समय लगता है और इधर मरीज की हालत बिगड़ने लगती है। ऐसे में डॉक्टरों द्वारा भी उपचार को लेकर काफी माथा-पच्ची करनी पड़ती है। इन समस्याओं के निस्तारण को लेकर मेडिकल कालेज प्रशासन की ओर से अस्पताल के
विज्ञापन

माइक्रो बायोलॉजी लैब में एलाइजा (एंजाइम लिंक्ड इम्युनो सोरवेंट एस्से) शुरू करने की तैयारी में जुट गया है। इसके लिए अत्याधुनिक चिकित्सकीय मशीनों से लैस करने की प्रक्रिया भी जल्द शुरू कर दी जाएगी, जिससे समय रहते जांच की सुविधा मरीजों को मिलनी शुरू हो जाए। इस संबंध में मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य डा. आनंद मिश्रा ने बताया कि जल्द ही अस्पताल में एलाइजा टेस्ट की सुविधा मरीजों को मिलेगी। इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। शासन द्वारा हरी झंडी मिलते ही कार्य तेज हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में डेंगू मरीजों की संख्या पहुंची 70
गाजीपुर। जिला मलेरिया अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि जनपद में डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर 70 हो चुकी है। एक मरीज प्रयागराज में मिला है। वह जनपद का रहने वाला है। ऐसे में रिपोर्ट जनपद को भेजी गई है, जिससे संख्या 70 पहुंच गई है। विभाग की ओर से 97 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, जिसमें 75 का परिणाम आ चुका है। इधर मलेरिया विभाग की टीम लगातार छिड़काव करने एवं आशा द्वारा घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed