{"_id":"604767288ebc3edbfe58e1ab","slug":"sonwal-station-will-be-connected-to-the-city-in-two-years-ghazipur-news-vns5788865164","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिटी से दो वर्षों में जुड़ेगा सोनवल स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिटी से दो वर्षों में जुड़ेगा सोनवल स्टेशन
विज्ञापन
सुहवल। रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) के परियोजना प्रबंधक सत्यम कुमार ने निर्माणाधीन ताड़ीघाट-मऊ रेल खंड के विस्तारीकरण के तहत अब तक हुए कार्यों का मंगलवार को शाम निरीक्षण किया। उन्होंने सिटी रेलवे स्टेशन, गाजीपुर घाट एवं गंगा नदी पर बन रहे रेल कम रोड ब्रिज का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उधर, निर्माणाधीन सोनवल स्टेशन का भी मुआयना किया। कहा कि अगले दो वर्ष में सिटी स्टेशन से इस लाइन को जोड़ दिया जाएगा। आर्बिटेशन के लंबित मामले को लेकर परियोजना प्रबंधक एवं रेलवे के अन्य अधिकारियों ने निर्णय लिया कि डीएम से मिलकर मामले का निबटारा कराया जाएगा। निरीक्षण के दूसरे दिन परियोजना प्रबंधक ने घाट स्थित आरवीएनएल के गेस्ट हाउस में कार्यदायी संस्थाओं, इंजीनियरों संग बैठक कर अब तक हुए कार्यो की समीक्षा की और उन्हें प्रोजेक्टर से जानकारी दी। इसके बाद गंगा किनारे बोल्डर पिचिंग, मिट्टी फिलिंग, सुपर स्ट्रक्चर, डेस्क स्लैब का भी बारीकी से निरीक्षण करने के साथ दिशा-निर्देश दिए। परियोजना प्रबंधक मेदिनीपुर होते हुए सोनवल निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन पहुंचे। वहां स्टेशन पर चल रहे ड्रेन, पीसीसी ढलाई, काउंटर फोर्ट वाल, निर्माणाधीन पुलिया, ब्लैंकेटिंग, ब्लास्टिंग का जायजा लिया। उन्होंने मातहतों एवं कार्यदायी संस्था को सख्त हिदायत दी कि काम में और तेजी लाएं। उम्मीद जताई कि सब कुछ ठीक रहा तो सिटी स्टेशन से इस नई रेल लाइन को अगले दो वर्ष में जोड़ दिया जाएगा। इस दौरान एसपी सिंग्ला कंस्ट्रक्शन के अमनदीप गोयल, अफरोज कापरा, वाइस प्रेसीडेंट अश्विनी कुमार, जीएम गौतम सरकार, अजय राय, रितेश कुमार, सुनील सिंह, रजत जिंदल, निगमानंद जेना आदि मौजूद थे।
कोट
डीएम न्यायालय में लंबित मामले का जल्द निबटारा होगा। निरीक्षण के अलावा अब तक हुए कार्यो की पूरी रिपोर्ट रेलवे एवं पीएमओ कार्यालय को सौंपी जाएगी। -सत्यम कुमार, परियोजना प्रबंधक आरवीएनएल
विज्ञापन
कोट
डीएम न्यायालय में लंबित मामले का जल्द निबटारा होगा। निरीक्षण के अलावा अब तक हुए कार्यो की पूरी रिपोर्ट रेलवे एवं पीएमओ कार्यालय को सौंपी जाएगी। -सत्यम कुमार, परियोजना प्रबंधक आरवीएनएल
विज्ञापन