{"_id":"6aa59c5c1208b16c910ed648","slug":"124-lakh-cases-resolved-reconciliation-reached-between-11-couples-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-160066-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: 1.24 लाख मामलों का समाधान, 11 दंपतियों में हुई सुलह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: 1.24 लाख मामलों का समाधान, 11 दंपतियों में हुई सुलह
विज्ञापन
जनपद न्यायालय के दसकक्षीय सभागार में दीप प्रज्वलित कर राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ करते जिला
गाजीपुर। जनपद न्यायालय में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ। राष्ट्रीय लोक अदालत में 1,24,842 मामलों का समाधान किया गया। बैंकों ने कुल 7 करोड़ 20 लाख 92 हजार 801 रुपये के एनपीए मामले निस्तारित किए गए।
परिवार न्यायालय द्वारा कुल 11 विवाहित जोड़ों की सुलह कराकर विदाई कराई गई। इसके पूर्व राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश जेपी यादव ने द्वीप प्रज्वलित कर किया।
उन्होंने कहा कि लोक अदालत में सुलह समझौते के आधार पर मामलों का निस्तारण किया जाता है। जब मन में किसी प्रकार का कोई विद्वेष न रह जाए, तभी सुलह-समझौता संभव है। लोक अदालत से जहां एक ओर समय की बचत होती है, वहीं लंबे समय से लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण का यह एक अत्यंत महत्वपूर्ण साधन है।
विज्ञापन
नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत शक्ति सिंह अपर जिला जज कोर्ट संख्या-1 ने कहा कि ऐसे छोटे प्रकरण जिसमें, अनावश्यक रूप से मुकदमेबाजी के कारण पक्षकारों के मध्य वैमनस्यता विद्यमान रहती है, उसको समाप्त कर सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाने में लोक अदालत द्वारा अपनी सक्रिय भूमिका निभाई जा रही है।
उन्होंने कहा कि संचार के आधुनिक माध्यमों जैसे व्हाट्सअप मैसेज एवं एसएमएस आदि के माध्यम से इस बार की लोक अदालत में आमजन से संवाद तथा लाभ पहुंचाने का प्रयास किया गया।
इस मौके पर नीरज गोंड, सचिव पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पीओ एमएसीटी, संजय हरिशुक्ला, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय शैलोज चंद्रा आदि मौजूद रहे।