फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Son-in-law, who was going to get his mother-in-law treated, died after being crushed by an auto.

Ghazipur News: सास का इलाज कराने जा रहे दमाद की ऑटो से दबकर मौत

Tue, 06 Feb 2024 02:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Son-in-law, who was going to get his mother-in-law treated, died after being crushed by an auto.
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के दरौली गांव स्थित नहर के पास रविवार की दोपहर करीब एक बजे ऑटो पलट गया। चालक की दबने से मौत हो गई, जबकि उसकी सास और बेटा घायल हो गया। वह अपने घर से सास की आंख का इलाज कराने जा रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

दरौली गांव निवासी ऑटो चालक महेंद्र कुमार (50) अपनी सास मुरही देवी (70) निवासी जमानिया कस्बा से आंख का इलाज कराने के लिए अपने बेटे विपिन कुमार के साथ दिलदारनगर जा रहे थे। इसी बीच सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने में ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसके नीचे महेंद्र दब गए। आसपास के लोगों की मदद से उसे ऑटो के नीचे से बाहर निकाला गया और परिजन इलाज के लिए नगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसको जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मेडिकल अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद परिवार के लोग शव लेकर रविवार की देर रात गांव दरौली चले गए। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने सोमवार की सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक श्याम जी यादव ने बताया कि मृतक के भाई अच्छेलाल की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------

मृतक की पत्नी का पहले हो चुका है देहांत

मृतक महेंद्र कि पत्नी सुषमा देवी का देहांत बीमारी की वजह से करीब 15 वर्ष पूर्व हो गया था। महेन्द्र ने अपने तीन पुत्र सोनू कुमार (25)‚ आनंद मोहन (22)‚ विपिन कुमार (20) और एक पुत्री लक्ष्मीना कुमारी (19) का पालन पोषण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed