Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Somewhere three, somewhere four, the number of beds on paper has increased to 60.

कहीं तीन तो कहीं चार, कागजों में बेडों की संख्या हो गई 60

Fri, 18 Nov 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Nov 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Somewhere three, somewhere four, the number of beds on paper has increased to 60.
गाजीपुर। डेंगू के संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए जिला अस्पताल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डेंगू वार्ड बनाकर बेड सुरक्षित करने का दावा तो किया जा रहा है, जबकि कहीं तीन तो कहीं चार बेड लगाकर ही बेडों की संख्या कागजों 60 पूर्ण कर दी गई है। मच्छरदानी एवं अन्य व्यवस्थाओं का दावा तो किया जा रहा है, लेकिन वह हकीकत से दूर है। वजह स्वास्थ्य विभाग की ओर से निर्देश तो जारी कर दिया जा रहा है, लेकिन सीएचसी पर डेंगू वार्ड अपूर्ण ही मिले। इसकी पोल मुहम्मदाबाद सीएचसी पर डीएम के निरीक्षण के दौरान ही खुलकर सामने आ गई, जो क्षेत्र के आबादी के लिहाज से महत्वपूर्ण है और वहां डेंगू वार्ड अपूर्ण मिला।
विज्ञापन

ऐसे में अन्य 11 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति क्या होगी। यह सहजता से अनुमान लगाया जा सकता है। इस स्थिति में इन केंद्रों पर भर्ती होने वाले मरीजों को मच्छरदानी सहित अन्य क्या सुविधा उपलब्ध हो पाएगी। वहीं जिला अस्पताल में भी डेंगू वार्ड बनाकर 25 बेड सुरक्षित तो किया गया है, लेकिन वहां भी व्यवस्थाएं नाकाफी है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि यहां अब तक एलाइजा टेस्ट शुरू नहीं हो सका है और न ही ब्लड से प्लेटलेट्स को पृथक करने की मशीन ही संचालित हो सकी। ऐसे में डेंगू पीड़ित मरीजों को प्लेटलेट्स के लिए निजी अस्पताल में उपलब्ध इस सुविधा का लाभ लेने के लिए पैसे खर्च करने पड़ रहा है, जबकि एलाइजा टेस्ट की मशीन और प्लेट्लेट्स की मशीन अस्पताल में रखी हुई है, लेकिन अभी तक संचालित नहीं हो सकी है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की टीम मरीज मिलने पर उनकी निगरानी करने में जुटी हुई है और संदिग्धों की जांच के लिए सैंपल बीएचयू भेज रही है। इस संबंध में मलेरिया अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि सभी सीएचसी पर पांच-पांच बेड का वार्ड बनाया गया है। मरीजों के भर्ती होने पर अन्य सुविधाएं प्रदान की जाती है। फिलहाल ठंड का मौसम शुरू हो चुका है। जनपद में मिले डेंगू पीड़ित मरीजों में अधिकांश स्वस्थ हो चुके हैं। आशा कार्यकर्ता लगातार गांवों में पहुंचकर लोगों को जागरूक कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed