{"_id":"69a08a499b8e9ff7bb0db103","slug":"somewhere-the-tin-shed-was-incomplete-and-somewhere-it-was-left-after-two-years-by-just-adding-soil-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-147939-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: कहीं टिन शेड अधूरा तो कहीं दो साल में सिर्फ मिट्टी डालकर छोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: कहीं टिन शेड अधूरा तो कहीं दो साल में सिर्फ मिट्टी डालकर छोड़ी
विज्ञापन
करहिया हाल्ट के प्लेटफार्म नंबर दो पर निर्माण कार्य में जुटे मजदूर-संवाद
गाजीपुर। जनपद में रेलवे के 45.63 करोड़ के चार रेल परियोजनाएं लेटलतीफी व सुस्ती की शिकार हो गई हैं। कोई परियोजना चार साल तो कोई तीन साल से जिले में क्रियान्वित हैं। कहीं टिन शेड डालकर तो कही प्लेटफाॅर्म के लिए दो साल में सिर्फ मिट्टी डालकर छोड़ दी है।
जनपद में रेलवे की जिन परियोजनाओं पर सुस्ती का ब्रेक लगा है, उनमें सिटी रेलवे स्टेशन का सुंदरीकरण, आदर्श रेलवे स्टेशन करीमुद्दीनपुर, करहिया हाल्ट पर यात्री सुविधाओं का विस्तार, दिलदारनगर जंक्शन का आधुनिकीकरण करना शामिल है। इन सभी परियोजनाओं की निर्धारित समयावधि बीत चुकी है। इसके बावजूद कार्य अधूरे हैं।
इसी क्रम में अमृत भारत योजना के तहत गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन का विकास के लिए चयन किया गया था। साथ ही 16.63 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया था। 2023 में निर्माण कार्य शुरू हुआ था। परियोजना के पूरा होने की समयावधि दिसंबर 2025 निर्धारित थी। लेकिन, परियोजना अभी भी निर्माणाधीन है। वहीं दिलदारनगर जंक्शन का भी दो वर्ष पहले अमृत स्टेशन के तहत चयन किया गया था। यहां करीब 9 करोड़ रुपये से शौचालय, वेटिंग हाल का निर्माण समेत यात्री सुविधाओं में इजाफा करना था। 2025 तक कार्य पूरा करना था। लेकिन, अभी भी जंक्शन पर निर्माण कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
दो वर्ष में सिर्फ मिट्टी भरी गई
करहिया हाल्ट पर प्लेटफार्मों के उच्चीकरण, फुट ओवरब्रिज निर्माण व अन्य सुविधाओं के विस्तार के लिए 10 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया था। दो वर्ष बीतने के बाद अभी तक फुट ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। साथ ही प्लेटफार्मों के उच्चीकरण का कार्य भी पूरा नहीं हो पाया है। केवल प्लेटफार्म पर मिट्टी भरी गई है।
रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज अधूरा
वाराणसी-छपरा रेलखंड पर स्थित करीमुद्दीनपुर रेलवे स्टेशन को चार वर्ष पहले आदर्श रेलवे स्टेशन घोषित किया गया। करीब 10 करोड़ रुपये के निर्माण से फुट ओवरब्रिज का निर्माण, प्लेटफाॅर्म दो पर शेडिंग का कार्य, स्टेशन भवन, शौचालय आदि का निर्माण कार्य प्रस्तावित था। चार वर्ष के बाद भी फुट ओवरब्रिज व प्लेटफाॅर्म नंबर दो पर टिन शेड का कार्य अधूरा है।
पूर्वोत्तर रेलवे के तहत जिले में जो परियोजनाएं धीमी गति से चल रही हैं, उनकी जांच कराकर कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया जाएगा। - अशोक कुमार, जनसंपर्क अधिकारी पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल