{"_id":"695c0d5efd37ea3a500c39dc","slug":"some-complained-about-missing-files-while-others-complained-about-the-measurements-not-being-taken-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-145094-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: किसी ने फाइल गायब होने तो किसी ने पैमाइश नहीं होने की शिकायत की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: किसी ने फाइल गायब होने तो किसी ने पैमाइश नहीं होने की शिकायत की
विज्ञापन
कासिमाबाद ब्लॉक मुख्यालय के महाराणा प्रताप सभागार में मुख्य संपूर्ण समाधान दिवस पर कतार में लगे
गाजीपुर। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से संपूर्ण समाधान दिवस पर आमजन की पीड़ा सामने आई। किसी ने फाइल गायब होने तो किसी ने पैमाइश नहीं होने और किसी ने आवास की किश्त नहीं मिलने की शिकायत डीएम से की।
सोमवार को तहसील कासिमाबाद में जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा की मौजूदगी में समाधान दिवस पर सुनवाई हुई।
जिलेभर में 279 शिकायतें दर्ज की गईं, लेकिन केवल 25 का ही निस्तारण हो सका। अकेले कासिमाबाद तहसील में 58 शिकायतें आईं, जिनमें से मात्र पांच का समाधान हुआ। सबसे अधिक शिकायतें राजस्व, आवास, भूमि विवाद और प्रमाणपत्रों से जुड़ी रहीं।
फरियादियों ने डीएम के सामने न सिर्फ समस्याएं रखीं, बल्कि वर्षों से न्याय न मिलने की पीड़ा भी साझा की। डीएम ने शेष मामलों को संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। राजस्व और पुलिस विभाग को समन्वय से विवाद सुलझाने की हिदायत दी। समाधान दिवस में सीडीओ संतोष कुमार वैश्य, एसडीएम कासिमाबाद, तहसीलदार, क्षेत्राधिकारी सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।