फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Solar light installed on the border, CCTV will be installed

Ghazipur News: बार्डर पर लगी सौर लाइट, लगेगा सीसीटीवी

Thu, 02 Feb 2023 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Feb 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Solar light installed on the border, CCTV will be installed
यूपी - बिहार सीमा पर सुरक्षा और संदिग्ध गतिविधियों पर लगाम लगाने को लेकर जिला प्रशासन गंभीर है। कर्मनाशा पुल पर स्थित पुलिस चेकपोस्ट बारा पर बिजली की सुविधा नहीं है। ऐसे में रात के अंधेरे में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर अपराधी बेरोकटोक एक से दूसरे राज्य में चले जाते हैं। लेकिन अब बार्डर पर स्थित चेकपोस्ट सौर ऊर्जा की रोशनी से जगमगाने लगा है। इतना ही नहीं वहीं बार्डर की निगहबानी तीसरी आंख से होगी। इससे आपराधिक एवं तस्करी गतिविधियों पर रोक लगेगी।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस के दिन एसपी ओमवीर सिंह ने बार्डर के गांवों का भ्रमण करने के दौरान कर्मनाशा पुल पर बारा पुलिस चेकपोस्ट तथा स्थापित बैरियर का जायजा लिया था। एसपी ने बार्डर पर 24 घंटे हथियार से लैस चार सिपाहियों को तैनात रहने के निर्देश दिए। इससे पहले जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने भी यूपी - बिहार बार्डर का निरीक्षण कर बारा पुलिस चेकपोस्ट पर सीसी कैमरा एवं सोलर लाइट लगाने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर एसडीएम राजेश प्रसाद चौरसिया ने बीडीओ भदौरा राजेश कुमार श्रीवास्तव को बार्डर पर सोलर लाइट लगाने का निर्देश दिया। अधिकारियों के निर्देश पर ग्राम प्रधान बारा आजाद खान ने बार्डर पर सोलर लाइट लगवाई। अधिकारियों के निर्देशों के पालन में अब जल्द ही सीसी कैमरा भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि यहां बिना रोक टोक के वाहन व लोग यूपी बिहार में प्रवेश करते हैं। जिम्मेदारों की मिलीभगत से आए दिन चोरी छिपे अवैध शराब, पशु तस्करी के मामले सामने आते हैं। सौर ऊर्जा लगने से बार्डर पर रात में रोशनी के साथ आने जाने वाले लोगों पर नजर रहेगी। बिहार बार्डर के पुलिस चेकपोस्ट पर सीसी कैमरे व सोलर लाइट लगने से किसी घटना में पहचान होने में पुलिस को काफी मदद मिलेगी।

एसडीएम सेवराई राजेश प्रसाद चौरसिया ने बताया कि जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने सुरक्षा व्यवस्था व संदिग्ध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए बिहार सीमा पर स्थित बारा पुलिस चेकपोस्ट पर सीसी कैमरा और लाइट लगाने का निर्देश दिया है। उनके निर्देशों के पालन में सोलर लाइट लगा दिया गया है। सीसी कैमरा लगाने के लिए प्रभारी निरीक्षक गहमर को निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed