{"_id":"6a25be1a7959d649f2050cd7","slug":"soaring-prices-of-domestic-gas-cylinders-leave-housewives-furious-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-153853-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: घरेलू गैस सिलिंडर में लगी महंगाई की आग, गृहिणियां आगबबूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: घरेलू गैस सिलिंडर में लगी महंगाई की आग, गृहिणियां आगबबूला
विज्ञापन
गैस सिलिंडर की खबर में-----संगीता देवी। स्रोत- स्वयं
- फोटो : महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल पर निरीक्षण करते मंत्री अनिल राजभर।
गंगौली। घरेलू रसोई गैस सिलिंडर की कीमत में हाल ही में 29 रुपये की बढ़ोतरी के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में गृहिणियों की चिंता बढ़ गई है। पिछले तीन महीनों में घरेलू गैस सिलिंडर के दाम कुल 89 रुपये बढ़ चुके हैं। वहीं, व्यावसायिक गैस सिलिंडर की कीमतों में भी 53 रुपये तक की वृद्धि की गई है। बढ़ती महंगाई के बीच गैस सिलिंडर के दाम बढ़ने से लोगों का घरेलू बजट प्रभावित होने लगा है।
ग्रामीण महिलाओं का कहना है कि पहले से ही खाद्य पदार्थों, सब्जियों और अन्य जरूरी वस्तुओं के बढ़ते दामों ने रसोई का खर्च बढ़ा दिया है। ऐसे में गैस सिलिंडर महंगा होने से परिवार का मासिक बजट और अधिक प्रभावित होगा। गृहिणियों का कहना है कि लगातार बढ़ रही महंगाई के बीच घरेलू गैस सिलिंडर की कीमतों में वृद्धि से परिवारों की आर्थिक परेशानियां और बढ़ेंगी। लोगों ने सरकार से आम उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए गैस सिलिंडर की कीमतों में कमी करने की मांग की है।
घरेलू गैस सिलिंडर के दाम बढ़ने से आम परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। पहले से ही सिलिंडर काफी महंगा है। अब बढ़ी हुई कीमतों का सीधा असर घर के बजट पर पड़ेगा।-संभा देवी, सहाबलपुर।
विज्ञापन
महंगाई से लोग पहले ही परेशान हैं। ऐसे समय में घरेलू गैस सिलिंडर के दाम बढ़ाना उचित नहीं है। इसका सबसे ज्यादा असर ग्रामीण और मध्यमवर्गीय परिवारों पर पड़ेगा। सरकार को बढ़ी हुई कीमतों पर पुनर्विचार करना चाहिए।-माया देवी, सोनबरसा।
रसोई गैस हर घर की जरूरत है। सिलिंडर के दाम बढ़ने से सबसे अधिक परेशानी गृहिणियों को होगी, क्योंकि घर का पूरा खर्च उन्हें ही संभालना पड़ता है। सरकार को दैनिक उपयोग की वस्तुओं को महंगा करने से बचना चाहिए।-शालू कुमारी, कासिमाबाद।
हर महीने किसी न किसी जरूरी चीज के दाम बढ़ रहे हैं। अब गैस सिलिंडर भी महंगा हो गया है। इससे रसोई चलाना और कठिन हो जाएगा। गरीब और निम्न आय वर्ग के परिवारों के लिए यह बढ़ोतरी चिंता का विषय है।-संगीता देवी, बहराइच

गैस सिलिंडर की खबर में-----संगीता देवी। स्रोत- स्वयं- फोटो : महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल पर निरीक्षण करते मंत्री अनिल राजभर।