{"_id":"68682a17ce6baefe0b03972f","slug":"smuggler-arrested-with-liquor-worth-25-lakhs-ghazipur-news-c-313-1-gzp1020-135350-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: ढाई लाख की शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: ढाई लाख की शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
जमानिया। रेवतीपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान नगदीलपुर चौराहे से एक मैजिक वाहन से करीब ढाई लाख रुपये मूल्य की 37 पेटी अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद की। पुलिस ने एक अंतरराज्यीय शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया है, जबकि गिरोह के दो अन्य सदस्य फरार हैं।
थानाध्यक्ष रमेश कुमार पटेल ने बताया कि पुलिस टीम गश्त के दौरान जब नगदीलपुर चौराहे पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक संदिग्ध मैजिक वाहन को रोका गया। तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब पाई गई। मौके से गिरफ्तार आरोपी की पहचान केशव पटेल निवासी रिडिया, थाना करहगर, जिला रोहतास (बिहार) के रूप में हुई। उसने पुलिस को बताया कि वह शराब की खेप को बिहार में खपाने की फिराक में था। बरामद शराब में 19 पेटी आठ पीएम टेट्रा पैक‚ नौ पेटी हार्वर्ड बीयर‚ आठ पेटी रॉयल स्टैग 375 एमएल‚ एक पेटी ब्लेंडर प्राइड 375 एमएल शामिल है। गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने गिरोह के दो अन्य सदस्यों की पहचान की है, जिनमें से एक अमित राय निवासी रेवतीपुर (हिस्ट्रीशीटर) और दूसरा अविनाश राय निवासी भांवरकोल थानाक्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों ने दबिश देनी शुरू कर दी है।